बॉक्स ऑफिस के सरताज बने आमिर खान, सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में की 500 करोड़ की कमाई

आमिर खान चीनी बॉक्स ऑफिस के नए सरताज बनकर उभर रहे हैं। पहले उनकी फिल्म 'दंगल' ने चीन में सभी रिकॉर्ड धाराशाही कर दिए और अब 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी कुछ इसी राह पर है। 'सीक्रेट सुपरस्टा'र चीनी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

Aamir Khan

नई दिल्ली। आमिर खान चीनी बॉक्स ऑफिस के नए सरताज बनकर उभर रहे हैं। पहले उनकी फिल्म 'दंगल' ने चीन में सभी रिकॉर्ड धाराशाही कर दिए और अब 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी कुछ इसी राह पर है। 'सीक्रेट सुपरस्टा'र चीनी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने सिर्फ दो हफ्तों में चीन में 500 करोड़ की कमाई कर ली है। दो हफ्तों के हिसाब से आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म की कमाई शानदार है।

'सीक्रेट सुपरस्टार' ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

'सीक्रेट सुपरस्टार' ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 जनवरी को चीन में रिलीज हुई थी। अपनी रिलीज के पहले ही हफ्ते फिल्म ने दिखा दिया था कि वो बॉक्स ऑफिस पर लंबा टिकने आई है। चीन में रिलीज होने के साथ ही 'सीक्रेट सुपरस्टार' 2017 की विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने चीन में साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फॉरेन फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। दंगल के अलावा चीन में 'सीक्रेट सुपरस्टार' दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नॉन-इंग्लिश फॉरेन फिल्म बन गई है।

दो हफ्तों में कमाए 500 करोड़ रुपये

दो हफ्तों में कमाए 500 करोड़ रुपये

अब रिलीज के दो हफ्ते बाद फिल्म ने 500 करोड़ रुपये अपने हिस्से कर लिए हैं। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि फिल्म चीन में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं और सिर्फ दो हफ्तों में इसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म की नजर 1000 करोड़ के आंकड़े पर है। आमिर खान की जैसी पॉपुलैरिटी चीन में है, उसे देखकर लगता है कि फिल्म ये आंकड़ा भी जल्द ही छू लेगी।

Recommended Video

    Secret Superstar BOX OFFICE COLLECTION Day 2: Aamir Khan film shows SLOW START | FilmiBeat
    चीन में फेवरेट हैं आमिर खान

    चीन में फेवरेट हैं आमिर खान

    चीन में आमिर खान को लेकर अलग ही दीवानगी है। वहां आमिर सबसे चहीते बॉलीवुड स्टार हैं और उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'दंगल' ने तो जैसे बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 'दंगल' 5 मई, 2016 तो चीन में रिलीज हुई थी और एक महीने के अंदर ही इसने 1000 करोड़ की कमाई कर ली थी। 'दंगल' की चीन में कमाई 1200 करोड़ के आसपास है। इस कमाई के साथ 'दंगल' 'बाहुबली' को पछाड़ते हुए बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+