मोदी के साथ चीन जाएंगे आमिर खान
नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 14 मई से शुरू हो रही बेहद अहम चीन यात्रा के दौरान बालीवुड का तड़का भी लगेगा। मोदी की टोली में हिन्दी सिनेमा के सुपर स्टार आमिर भी होंगे। हालांकि कुछ सूत्र कह रहे हैं कि आमिर खान मोदी से पहले ही बीजिंग पहुंच जाएंगे एक एडवासं पार्टी में।

भारत-चीन संबंध
मोदी की चीन यात्रा के दौरान वहां पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में कुछ उन पिक्चरों को भी दिखाया जाएगा जो भारत-चीन संबंधों के इतिहास से लेकर वर्तमान तक की जानकारी देते हैं। उन कार्यक्रमों में आमिर के साथ जैकी चेन भी रहेंगे।
बता दें कि अब मोदी अपनी विदेश यात्राओं में भारत की नामवर हस्तियों को भी शामिल करने लगे हैं। वे अपनी हालिया आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और कपिल देव को साथ लेकर गए थे।
चीन में भी पसंदीदा आमिर
जानकारों का कहना है कि आमिर खान को चीन भी बहुत पसंद किया जाता है। वे इंटरनेशनल स्टार है। उनके चाहने वाले चीन में भी खासी तादाद में हैं। इसलिए मोदी उन्हें अपने साथ लेकर जा रहे हैं।
इस बीच, मोदी की चीन यात्रा के दौरान ही शिंघाई यूनिवर्सिटी में गांधी अध्ययन केन्द्र भी स्थापित होगा। वहां पर गांधी के जीवन से जुड़ी अहम किताबें रखी जाएंगी अंग्रेजी, हिन्दी और चाइनीज में। शिंघाई के बाद चीन के बाकी विश्वविद्लायों में भी गांधी अध्ययन खोले जाएंगे।
गांधी को लेकर दिलचस्पी
मालूम चला है कि चीन की युवा पीढ़ी गांधी के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जानने को उत्सुक रहती है।












Click it and Unblock the Notifications