देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे सलमान-आमिर-सोनाक्षी
मुंबई। 31 अक्टूबर को वानखेड़े स्टेडियम में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शपथ लेने जा रहे हैं। जिसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए कई दिग्गजों को न्यौता भेजा गया है जिसमें राजनीति के मंच के अलावा सिने जगत की हस्तियां भी शामिल है।
खबर है कि सिने अभिनेता सलमान खान, रितिक रोशन, रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई फिल्मी हस्तियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लिखित निमंत्रण भेजा गया था जिसे इन सभी ने स्वीकार कर लिया है।
सलमान खान तो पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आये थे।फड़णवीस 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इन दिनो वानखेडे़ स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
आपको बता दें कि देवेंद्र फड़णवीस भी मोदी की तरह ही कथनी पर विश्वास करते हैं। पार्टी में उनकी छवि एक ईमानदार और जुझारू नेता की रही है। पीएम मोदी की ही तरह उनका व्यक्तित्व भी स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतो से प्रभावित है।
आपको बता दें कि शरद पवार के बाद फड़णवीस महाराष्ट्र के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। वह मात्र 44 वर्ष की उम्र में राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications