आमिर के भारी-भरकम बेटे की काया पलट, जुनैद को स्लिम-ट्रिम देखकर पहचानना हुआ मुश्किल , PICS
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वजह इस बार वो नहीं बल्कि उनके बेटे जुनैद खान हैं, जिनके ट्रांसफार्मेशन को देखकर हर कोई हैरान रह गया है और इसी वजह सोशल मिडिया पर लोग जुनैद को लेकर आमिर खान से सवाल कर रहे हैं। यही नहीं लोग जुनैद से भी उनके पतले होने का राज पूछ रहे हैं और कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो जुनैद से वजन कम करने की टिप्स मांग रहे हैं। दरअसल हाल ही में आमिर अपने बच्चों ईरा और जुनैद के साथ मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए थे।

आमिर के भारी-भरकम बेटे की काया पलट
जहां जुनैद को देखकर हर कोई हैरान रह गया क्योंकि आमिर के गोलू-मोलू बेटे जुनैद एकदम छरकरी काया के साथ दिखाई दिए। काले रंग की शर्ट और ग्रे कलर की पैंट पहने जुनैद काफी हॉट नजर आए, उन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने एक-दो किलो नहीं बल्कि कई किलो वजन कम किया है।

फिल्म 'महाराजा' से रखेंगे बॉलीवुड में कदम
बता दें कि जुनैद बहुत जल्द सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म 'महाराजा' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री शालिनी पांडे, शारवरी वाघ और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।

जुनैद के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें वायरल
रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुई खान फैमिली ने पैपराजी को जमकर फोटो क्लिक करने की परमिशन दी। सभी ने मुस्कुराते हुए पोज दिया। आमिर जहां ब्लू टीशर्ट में एकदम कूल नजर आए वहीं दूसरी ओर आमिर की बेटी इरा पीले रंग के टॉप में शानदार दिखाई दीं। जुनैद के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मालूम हो कि ईरा और जुनैद आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं।

आमिर और रीना ने घर से भागकर की थी शादी
आमिर और रीना ने 18 अप्रैल, 1986 को घर से भागकर शादी की थी। वो आमिर खान की पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' (1988) में भी एक सेंकड के लिए दिखाई दी थीं। लेकिन 16 साल की शादी के बाद ये रिश्ता साल 2002 में टूट गया और दोनों का तलाक हो गया था।
2005 में आमिर खान ने की दूसरी शादी
इसके बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव की एंट्री हुई और साल 2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी कर ली और आज दोनों को शादी से एक बेटा आजाद है। आमिर खान तीन बच्चों के पिता है। आमिर और रीना आज भी दोस्त के रूप में साथ हैं, रीना आज भी आमिर के फैमिली फंक्शन शामिल होती है।












Click it and Unblock the Notifications