Har Funn Maula Song Relase: ग्‍लैमरस एलि-मिस्‍टर परफेक्शनिस्ट आमिर के डांस मूव्‍ज पर फिदा हुए लोग, देखें VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों भले शूटिंग से ब्रेक पर हों लेकिन उनके एक नए गाने ने धमाल मचा दिया है। टी-सीरीज ने आमिर की फिल्म 'कोई जाने ना' के गाने 'हरफनमौला' की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। गाने में एली अवराम, आमिर खान के साथ हैं और दोनों की कैमिस्‍ट्री देखने लायक है। गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। फिल्‍म 26 मार्च को रिलीज होगी। गाने में आमिर खान का लुक बिलकुल ही बदला हुआ नजर आ रहा है। इस लुक में आमिर एक दम ट्रांसफॉर्म दिख रहे हैं। फैंस गाने को शेयर कर रहे हैं।

आमिर खान ने खुद चुना है अपना लुक

आमिर खान ने खुद चुना है अपना लुक

फिल्‍म का निर्देशन आमिर के दोस्‍त अमिन हाजी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस गाने में आमिर खान ने खुद अपना लुक चुना है। बताया जा रहा है कि आमिर खान ने पहले गाने का प्‍लांट और मोटिव समझा और फिर खुद अपना ये लुक डायरेक्‍टर को सजेस्‍ट किया। अमीन हाजी भी आमिर खान की इस बात से सेहमत नजर आए और आमिर के इस गेटअप के लिए हामी भर दी। फिल्म की बात करें तो इसमें आमिर खान और एली अवराम के अलावा नेहा महाजन, अश्विनी कालेसेकर जैसे एक्टर एक्ट्रेस नजर आएंगे।

फिल्म एक साइकलॉजिकल थ्रिलर पर आधारित है

फिल्म एक साइकलॉजिकल थ्रिलर पर आधारित है

फिल्म एक साइकलॉजिकल थ्रिलर पर आधारित है। आमिर खान ने बीते दिनों जयपुर की एक ट्रिप लगाई थी और उसी दौरान यह गाना शूट हुआ था। बीते दिनों फिल्म 'कोई जाने ना' के सेट से एक वीडियो सामने आया था। इसमें आमिर खान और एली अवराम जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे थे।

वर्कफ्रंट पर आमिर खान

सॉन्ग में लुक की बात करें तो आमिर खान कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं एली गिलिटर वन पीस के साथ लॉन्ग बूट्स में कहर ढहती हुईं दिखाई दे रही हैं। आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+