आमिर के तलाक के बहाने कंगना रनौत ने दागा सवाल- मुस्लिम से शादी करने के लिए ही क्यों धर्म बदलना पड़ता है?

मुंबई, 5 जुलाई। कंगना रनौत अपनी अपनी बेबाक टिप्‍पणियों के जानी जाती है। सोशल मीडिया पर कंगना खूब एक्टिव रहती है। बॉलीवुड का कोई मुद्दा हो या समाज और राजनीति से जुड़ा मुद्दा कंगना उस पर अपनी राय रखने में चूकती नहीं है। एक्‍ट्रेस ने अब आमिर खान और किरण राव के तलाक के जरिए मुस्लिम कम्यूनिटी पर वार किया करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर किसी मुस्लिम के साथ रहने के लिए मुस्लिम क्यों होना पड़ता है।

आमिर खान सर के तलाक के बाद मुझे आश्‍चर्य हुआ कि....

आमिर खान सर के तलाक के बाद मुझे आश्‍चर्य हुआ कि....

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये नोट शेयर किया है जिसमें लिखा 'एक समय पर पंजाब में ज्यादातर परिवारों में अपने एक बेटे को हिंदू जबकि दूसरे बेटे को सिख बनाने की प्रथा थी। ये रिवाज हिंदू, मुस्लिम या सिख और मुस्लिम में दिखाई दिया। आमिर खान सर के तलाक के बाद मुझे आश्‍चर्य हुआ कि अंतरधार्मिक विवाह में बच्चे हमेशा मुस्लिम ही क्यों बनते हैं। क्यों आखिर महिलाएं हिंदू नहीं बनी रह पाती हैं।

 आखिर क्यों किसी को मुस्लिम से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलना पड़ता है?'

आखिर क्यों किसी को मुस्लिम से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलना पड़ता है?'

कंगना रनौत ने आगे लिखा समय बदला है तो इसके साथ हमें यह भी बदलना चाहिए। यह एक पुरानी और उल्‍टी प्रथा है। अगर एक परिवार में हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, राधास्वामी और नास्तिक साथ रह सकते हैं तो मुस्लिम क्यों नहीं? आखिर क्यों किसी को मुस्लिम से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलना पड़ता है?'

आमिर खान और किरण राव ने इतने सालों बाद लिया तलाक

आमिर खान और किरण राव ने इतने सालों बाद लिया तलाक

गौरतलब है कि आमिर खान और किरण राव ने शनिवार को अचानक तलाक की खबर सुनाकर अपने फैंस का बड़ा झटका दिया। बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍ट आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की थी और उनका एक बेटा आजाद है। शादी के 16 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। हालांकि दोनों ने कहा कि वो अलग होते हुए भी अपने बेटे की परवरिश साथ रहकर करेंगे।

आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी

आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी

बता दें किरण राव से पहले आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी और उनका 2002 में हो गया था। इसके तीन साल बाद किरण राव से आमिर ने शादी की थी। जब आमिर ने रीना दत्‍ता का छोड़ किरण राव का हाथ थामा था तब भी आमिर के फैंस काफी नाराज हुए थे। आमिर और रीना के दो बच्चे बेटा जुनैद और बेटी आइरा हैं।

कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा को कहा वो अब सेक्‍युलर पपी बन गई हैं

कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा को कहा वो अब सेक्‍युलर पपी बन गई हैं


आमिर खान और‍ किरण राव के बीच तलाक पर टिप्‍पणी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा को एक्‍ट्रेस ने आड़े हाथों लेते हुए एक पोस्‍ट लिखा था। प्रियंका चोपड़ा के पॉलिटिकल स्‍टैंड पर मजे लेते हुए कंगना ने लिखा था लेकिन यह जर्नलिजम नहीं है। यह हर फील्‍ड में है जिस तरह प्रियंका चोपड़ा नैशनलिस्‍ट से सेक्‍युलर पपी बन गई हैं। मोदी जी की सबसे बड़ी फैन से उनकी आलोचक और हेटर तक, ये सब जाहिर है। बेसिकली रोटी के लिए दुनिया नाचती है। अपने देश में आजादी तो है। जो करना है करो।'

https://hindi.oneindia.com/photos/know-education-of-sapna-choudhary-oi63969.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+