कैसा था आमिर खान का रिएक्शन, जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी इरा डिप्रेशन में है?

जब इरा ने पिता आमिर खान को बताया अपने डिप्रेशन के बारे में, जानिए अभिनेता ने कैसे किया रिएक्ट कैसा था आमिर खान का रिएक्शन, जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी इरा डिप्रेशन में है?

मुंबई: Aamir Khan daughter Ira talk about depression: आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन का शिकार रही थीं। इरा खान ने अपने डिप्रेशन पर बात करते हुए एक वीडियो जारी किया है। इरा ने बताया है कि वो डिप्रेशन को लेकर और भी कई वीडियो जारी करेंगी। इरा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, ''अगर कोई डिप्रेशन में है तो उससे क्या बोले और क्या ना बोले। जो इंसान डिप्रेशन में है, उस शख्स को क्या सलाह दें, ये बिना जाने हुए कि वो डिप्रेशन उसे कितना इफेक्ट कर रहा है।'' वीडियो में इरा खान ने यह भी बताया है कि जब उन्होंने पहली बार अपने पिता आमिर खान को और अभिनेता की पत्नी किरण राव को अपने डिप्रेशन के बारे में बताया तो उनका रिएक्शन कैसा था।

Aamir Khan

इरा ने मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन को एक वीडियो की सीरीज चलाई है, जिसका ये पहला वीडियो है। इरा ने ये वीडियो शुक्रवार (13 नवंबर) को शेयर किया है।

आमिर खान ने बेटी इरा को डिप्रेशन को लेकर क्या दी सलाह

वीडियो में इरा ने डिप्रेशन के बारे में अपनी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया, ''जब मैंने पहली बार अपने पिता आमिर खान और किरण राव (आमिर की पत्नी) डिप्रेशन के बारे में बताया तो उन्होंने मुझे बाकियों की तरह बिजी रहने की सलाह नहीं दी। उन्होंने मझे स्टॉप बिंग बिजी यानी कि बिजी रहना बंद करो और स्लो डाउन रहने की सलाह दी। उन्होंने मुझे कहा कि मैं स्थिर हो जाउं और किसी एक चीज पर स्थिर होकर सोचना शुरू करूं।''

इरा ने बताया- डिप्रेशन को लेकर कई डॉक्टरों के पास गई

इरा ने वीडियो में बताया है कि वो अपने डिप्रेशन को लेकर कई डॉक्टरों से पास गई थीं। पिता आमिर खान को बताने के पहले वो 4 डॉक्टर्स को दिखा चुकी थीं। उन्होंने वीडियो में कहा, हर कोई डिप्रेशन को अपने-अपने तरीकों से समझाता है। इसलिए आपकी दी हुई एक इंसान पर काम करती है तो दूसरों पर नहीं...क्योंकि आपको पता ही नहीं होता है कि सामने वाले इंसान पर डिप्रेशन किस कदर हावी है। कुछ लोग आपको बिजी रहने की सलाह देते हैं तो वहीं कई लोग आपको ज्यादा बिजी होने के लिए नहीं बोलते हैं।'' इरा ने अपने वीडियो के अंत में यही कहा कि आप सबको डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+