फर्श पर लेटकर मदद मांगती नजर आईं आमिर की बेटी, देखें वायरल वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह फर्श पर लेटकर मदद मांगती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में इरा के एक्सप्रेशन से पता चल रहा है कि वह काफी परेशान हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग भी इसपर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

aamir khan daughter, ira khan

इस वीडियो को इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे देखकर हर किसी को लग रहा है कि वह किसी परेशानी में हैं। लेकिन आपको बता दें यह इरा का बूमरैंग वीडियो है, जिसे पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने एक अच्छा सा कैप्शन भी दिया था। इरा इस वीडियो में अभिनय कर रही हैं।

वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'मैं अभिनय में ज्यादा अच्छी नहीं हूं। मैं शर्मीली हूं। और कभी मैंने इसपर काम करने की जहमत नहीं उठाई क्योंकि मैं अभिनय नहीं करना चाहती। लेकिन अगर आप निर्देशन करना चाहते हैं तो आपको समय-समय पर अभिनय करना पड़ेगा। इसे समझने और कम से कम इसमें सक्षम होने के लिए यह जरूरी है। मैं कई बार समय निकालती हूं और कई बार नहीं निकाल पाती हूं। मैं इसपर अभी भी काम कर रही हूं।'

आपको बता दें बॉलीवुड के बाकी स्टार किड्स की तरह इरा खान अभिनय नहीं करना चाहती हैं। वह निर्देशन में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली है। दरअसल वह एक प्ले का निर्देशन कर रही हैं, जिसका इस साल दिसंबर माह में प्रीमियर किया जाएगा। इरा का ये प्ले एक ग्रीक कहानी पर आधारित है। इस प्ले में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीच भी दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+