Aamir Khan Divorce: पिता के तलाक के बाद बेटी इरा खान खा रही हैं केक, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली, 05 जुलाई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने जबसे एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया, उसके बाद से ही दोनों के तलाक की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दोनों के तलाक के बाद जिस तरह से तमाम रिपोर्ट सामने आई उसके बाद खुद आमिर खान और किरण राव ने एक साझा वीडियो जारी करके अपने फैंस से बात की और कहा कि हम दोनों का रिश्ता बदला है लेकिन हम अभी भी साथ हैं। इस बीच आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने भी आमिर-किरण के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर पहली बार पोस्ट शेयर की है।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर खा रही हैं केक
इरा खान ने पिता आमिर खान और किरण राव के तलाक के बाद पहली पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है वह खाने के रीव्यू का एक वीडियो है। इरा ने रविवार को खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमे वह बेहतरीन बेस्क चीज केक को देखकर खुश नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए इरा खान ने लिखा, जोमैटो की तस्वीर बहुत ही अच्छी है, इसपर बनी तस्वीर आपकी कल्पनाओं को पूरी तरह से तृप्त करती है. यह यह केक आपके मुंह में पूरी तरह से पिघल जाता है, ये ज्यादा मीठा भी नहीं है। हालांकि बाहरी हिस्सा इसका अंडे का है, लिहाजा मैंने इसके बीच का हिस्सा खाया।

साझा बयान जारी कर तलाक की दी जानकारी
बता दें कि आमिर खान और किरण राव ने शनिवार को अपने तलाक का ऐलान किया था। दोनों ने एक साझा बयान जारी करके कहाथा कि उन्होंने 15 साल के साथ के बाद अब अलग होने का फैसला लिया है। अब उन दोनों का मुख्य ध्यान बेटे आजाद राव खान की परवरिश बतौर माता-पिता होगी। पिछले 15 साल बहुत ही खूबसूरत थे, हम दोनों के बीच भरोसा, सम्मान, प्यार था। लेकिन अब हम अपने जीवन में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं, बतौर पति-पत्नी नहीं बल्कि एक माता-पिता और परिवार के सदस्य के तौर पर।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया
बता दें कि इरा खान और जुनैद खान आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं। इरा खान ने पिता के तलाक के बाद जिस तरह से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और वह मीठा खाते दिख रही हैं उसको लेकर लोग अलग-अलग तरह की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि इरा इस समय सबसे खुश लड़की है क्योंकि उसके पिता ने दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया है। जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता पिता तलाक दें या कुछ भी करें।












Click it and Unblock the Notifications