तलाक के बाद फिर साथ नजर आए आमिर-किरण, लद्दाख में जमकर किया डांस, देखिए वीडियो
नई दिल्ली, 15 जुलाई। आमिर खान जल्द ही अपने अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले आमिर खान ने फिल्म की शूटिंग लद्दाख के वाखा गांव में पूरी की है। आमिर खान का लद्दाख के गांव में लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान देखा जा सकता है कि आमिर खान लद्दाख की पारंपरिक वेशभूषा में हैं और वह अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ स्थानीय लोगों के साथ डांस कर रहे हैं। इस डांस का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
Recommended Video

किरण राव संग किया डांस
गौर करने वाली बात है कि हाल ही में आमिर खान और किरण राव ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। दोनों ने तकरीबन 15 साल तक शादी के रिश्ते में रहने के बाद तलाक का ऐलान किया। एक साझा बयान जारी करके आमिर और किरण ने इस तलाक की जानकारी दी। इस बीच लद्दाख के वाखा गांव में आमिर खान और किरण राव की एक साथ डांस करने की तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। आमिर खान ने जिस पारंपरिक पोशाक को पहना है उसे कोस और सुलमा कहते हैं और वो गोंबा सुमशक नृत्य कर रहे हैं।

जबरदस्त स्वागत
सरोखा थांग वाखा गांव के लोगों ने आमिर खान और उनकी लाल सिंह चड्ढा फिल्म की टीम को 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमे देखा जा सकता है ग्रामीण लोग आमिर को अपने बीच देखकर काफी खुश हैं। जिस तरह से गांव के लोगों ने पूरी टीम का स्वागत और आवभगत की उसका आमिर खान ने आभार व्यक्त किया।

विवाद पर सफाई
बता दें कि इससे पहले लद्दाख में फिल्म की शूटिंग के बाद का एक वीडियो सामने आया था जिसमे आरोप लगाया गया था कि इस फिल्म की शूटिंग के बाद यहां कचरा छोड़ दिया गया। इन आरोपों पर आमिर खान प्रोडक्शन की ओर सख्त जवाब आया और आरोपों को सिरे से खारिज किया गया। इसमे कहा गया प्रोडक्शन टीम के पास एक अलग टीम है जोकि शूटिंग के बाद इलाके को पूरी तरह से साफ करती है और दोबारा इसे चेक करने के बाद ही उस जगह को छोड़ती है।

फॉरेस्ट गंप की रीमेक
गौर करने वाली बात है लाल सिंह चड्ढा फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। उस फिल्म में टॉम हैंक मुख्य भूमिका में थे। फॉरेस्ट गंप 1994 में रिलीज हुई थी। लाल सिंह चड्ढा फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। आमिर इस फिल्म में तीन अलग-अलग किरदार में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications