# intolerance: आमिर बताये कि उन्हें मोदी चाहिए या औरंगजेब
नई दिल्ली। आज चारों ओर आमिर खान के बयान पर बवाल मचा है क्योंकि आमिर खान ने रामनाथ गोयनका पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कहा कि वह महसूस करते हैं कि पिछले छह से आठ महीने में असुरक्षा और भय की भावना बढ़ी है जिसकी वजह से उनकी पत्नी किरण राव उनसे देश छोड़ने तक की बात कह चुकी है।
जिसके कारण आज ट्विटर हो या जनमंच, आम हो या खास हर कोई बस आमिर खान की आलोचना करने में लगा हुआ है। इस मुद्दे पर राजनीति गर्मा गई है। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आमिर खान की आलोचना करते हुए कहा है कि अगर आमिर खुद ऐसा बोल रहे हैं तो उनका मन गंदा है।
साक्षी महाराज ने और भी बहुत कुछ कहा जिसे पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर आप क्लिक कीजिये...

साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने कहा कि आमिर खान ये बताएं कि उन्हें देशभक्त मोदी का शासन चाहिए या औरंगजेब का। बीजेपी नेता ने कहा कि आमिर खान की फिल्में 500 करोड़ रुपये कमाती हैं। सभी धर्मों के लोग उनके फैन हैं, कम से कम उनको तो ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।
शाहनवाज हुसैन
बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आमिर खान डर नहीं रहे हैं, बल्कि वो जनता को डरा रहे हैं।
परेश रावल
बीजेपी सांसद परेश रावल ने भी ट्वीट कर आमिर को परिस्थिति का सामना करने की सलाह दी।
अभिनेता रजा मुराद
अभिनेता रजा मुराद ने आमिर खान का समर्थन करते हुए कहा कि आमिर खान और किरण राव इस देश के नागरिक हैं और उन्हें अपना विचार रखने का पूरा अधिकार है।
शशि थरूर
आमिर के बयान के बाद कांग्रेस ने की मोदी सरकार की आलोचना।

असुरक्षा और भय की भावना
आमिर खान ने रामनाथ गोयनका पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कहा कि वह महसूस करते हैं कि पिछले छह से आठ महीने में असुरक्षा और भय की भावना बढ़ी है जिसकी वजह से उनकी पत्नी किरण राव उनसे देश छोड़ने तक की बात कह चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications