तलाक के बाद भी हर वीक एंड पर किरण राव से मिलेंगे आमिर खान, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

नई दिल्ली, जुलाई 05: बॉलीवुड के पावर कपल में से एक आमिर खान और किरण राव ने 3 जुलाई को घोषणा की कि वे आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस को झटका लगा था। उन्होंने अपने अलग होने की घोषणा एक संयुक्त स्टेटमेंट से की थी। लेकिन अगले ही दिन आमिर खान और किरण राव एक वीडियो फैंस के साथ वीडियो साझा करते दिखे थे। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि, वे अभी भी परिवार हैं। अब उन्होंने जानकारी दी है कि वे हर वीकेंड पर मिलते रहेंगे।

दोनों की हर वीक एंड पर होगी मुलाकात

दोनों की हर वीक एंड पर होगी मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर आमिर और किरण अपने काम के सिलसिले में हर वीकेंड पानी फाउंडेशन में मिलते रहेंगे। इतना ही नहीं, दोनों फैंस से जुड़े रहने के लिए एक साथ फेसबुक लाइव भी करेंगे। दरअसल, कल का वीडियो भी पानी फाउंडेशन लाइव चैट का ही था। इस पूर्व कपव ने अपने आधिकारिक बयान में वैसे भी उल्लेख किया था कि वे भविष्य में फिल्मों के लिए काम करना और सहयोग करना जारी रखेंगे।

ये है हर वीक एंड मिलने की वजह

ये है हर वीक एंड मिलने की वजह

दोनों के एनजीओ पानी फाउंडेशन के एक डिजिटल कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रविवार को कहा कि हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम भावुक महसूस करते हैं। उनके फैसले से कुछ लोगों को ताज्जुब हो सकता है लेकिन आश्वासन दिया कि वे अब भी साथ हैं। आमिर खान ने राव का हाथ थामे हुए जूम पर एक वीडियो कॉल में कहा कि आपने हमारे बारे में सुना होगा। आपको दुख हुआ होगा, कुछ को सदमा लगा होगा। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि हम दोनों खुश हैं और अब भी एक परिवार हैं। हमारे संबंध में बदलाव आया है लेकिन हम अब भी साथ हैं।

दोनों 15 साल की शादी के बाद शनिवार को अलग हो गए थे

दोनों 15 साल की शादी के बाद शनिवार को अलग हो गए थे

अभिनेता ने कहा कि इसलिए अन्यथा न लें। पानी फाउंडेशन हमारे बच्चे, आजाद की तरह है। हम फिल्में भी साथ करेंगे। हम हमेशा परिवार रहेंगे। हमारे लिए प्रार्थना करें कि हम खुश रहें। उन्होंने कहा कि भले ही उनका रिश्ता बदल गया है, फिर भी वे एक-दूसरे के साथ हैं। इससे पहले आमिर खान और किरण राव के स्टेटमेंट में लिखा था, 'इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है।

कंगना रनौत आमिर के तलाक पर उठाए सवाल

कंगना रनौत आमिर के तलाक पर उठाए सवाल

अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आमिर खान और किरण राव के तलाक पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि किसी मुस्लिम के साथ रहने के लिए मुस्लिम क्यों होना पड़ता है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'एक वक्त पंजाब में ज्यादातर परिवारों में अपने एक बेटे को हिंदू और दूसरे बेटे को सिख बनाने का रिवाज था। ऐसा ही रिवाज मुझे हिंदुओ और मुस्लिम या सिख और मुस्लिम में देखने को नहीं मिला। आमिर खान सर के तलाक के बाद मुझे ज्यादा ताज्जुब हो रहा है। आखिर अंतर धार्मिक शादी में बच्चे हमेशा मुस्लिम ही क्यों बनते हैं।'

कहा-मुस्लिम से शादी के लिए क्यों महिला बदलें धर्म?

कहा-मुस्लिम से शादी के लिए क्यों महिला बदलें धर्म?

उन्होंने आगे लिखा कि, 'आखिर ऐसा क्यों हैं कि महिलाएं शादी के बाद हिंदू नहीं बनी रह पाती हैं। वक्त बदलने के साथ हमें यह भी बदलना चाहिए। ये एक पुरानी और क्रूर प्रथा है। अगर एक परिवार में हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, राधास्वामी और नास्तिक साथ रह सकते हैं तो मुस्लिम क्यों नहीं? आखिर क्यों किसी को मुस्लिम से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलना पड़ता है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+