50 करोड़ की कमाई के बाद ऑनलाइन लीक हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'

साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के मेकर्स के लिए बुरी खबर है। हाल ही में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान-अमिताभ बच्चन स्टारर ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

Thugs Of Hindostan

नई दिल्ली। साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के मेकर्स के लिए बुरी खबर है। हाल ही में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान-अमिताभ बच्चन से सजी ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म की रिलीज के कुछ घंटों बाद ही फिल्म पाइरेसी वेबसाइट तमिल रॉकर्स पर पहुंच गई। गुरुवार को रिलीज हुई ये फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग बनकर उभरी है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन 50 करोड़ का बिजनेस किया।

ऑनलाइन लीक हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'

ऑनलाइन लीक हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'

रिलीज के पहले ही दिन 50 करोड़ का बिजनेस करने वाली 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ऑनलाइन रिलीज हो गई है। फिल्म दिवाली के अगले दिन गुरुवार 8 नवंबर को देशभर में रिलीज हुई। जहां पहले ही दिन 50 करोड़ की कमाई कर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी, वहीं शुक्रवार फिल्म को लेकर बुरी खबर आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ऑनलाइन लीक हो गई है।

फिल्म ने पहले दिन तोड़े सारे बॉक्स ऑफि रिकॉर्ड

फिल्म ने पहले दिन तोड़े सारे बॉक्स ऑफि रिकॉर्ड

कहा जा रहा है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पाइरेसी वेबसाइट तमिल रॉकर्स पर लीक हो गई है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को 'धूम 3' का निर्देशन कर चुके विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुई फिल्म

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुई फिल्म

फिल्म भले ही बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर बनी हो, लेकिन क्रिटिक्स ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को अच्छे रिव्यू नहीं दिए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म पर काफी जोक्स और मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। फिल्म को इसकी स्क्रिप्ट और खराब निर्देशन के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+