लेबर डे: आमिर-आलिया ने मराठवाड़ा गांव में किया श्रमदान

मुंबई। लेबर डे के मौके पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और आलिया भट्ट ने आज महाराष्ट्र के मराठवाड़ा गांव में श्रम दान किया। आलिया और आमिर ने यहां फावड़ा चलाकर लोगों को काम के महत्व को समझाया। आमिर पिछले कई सालों से 'पानी फाउंडेशन' के जरिए महाराष्ट्र को सूखा-मुक्त बनाने के काम में जुटे हैं। अब उनका साथ आलिया भट्ट ने भी दिया है।

 Aamir Khan, Alia Bhatt and others join Shramdaan on labour day

आमिर खान के साथ आलिया ने गांव में फावड़ा चलाया। मिट्टी उठाई और लोगों के साथ मिलकर काम किया। आलिया ने कल सोशल मीडिया के जरिए अपने इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि आज वो कुछ खास करने वाली हैं। इस मौके पर आमिर ने गांववालों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को एक काम के लिए साथ लाना सबसे बड़ी चुनौती है। आमिर ने कहा कि हम सबको मिलकर जल सरंक्षण प्रबंधन के लिए काम करना होगा।

आमिर ने जल संरक्षण के लिए लोगों का साथ आना एक अलग तरह का भावनात्मक जुड़ाव है। इसके लिए प्रशिक्षण, कठिन मेहनत और लगाव की जरूरत है। उन्होंने इस प्रयास में महिलाओं की सहभागिता की तारीफ की और कहा कि इस कार्य में महिलाएं एक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आपको बता दें कि साल 2016 में सत्यमेव जयते कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने 'पानी फाउंडेशन' की शुरुआत की थी, जिसका मकसद महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+