Budget 2023: जेल में बंद गरीब कैदियों को दी जाएगी जमानत राशि, बजट में सरकार का ऐलान
केंद्र सरकार ने इस बजट में गरीब व्यक्ति जो जेल में बंद हैं उनको जमानत राशि चुकाने देने का ऐलान किया है।

Budget 2023 Bail Amount Announcement: मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल का आखिरी आम बजट 2023 पेश हो गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण में कई बड़े ऐलान किए हैं। सबसे बड़ी राहत देते हुए नई कर व्यवस्था में 7 लाख तक की आय टैक्स फ्री कर दी है। इसके अलावा जमानत राशि चुकाने में असमर्थ जेल में बंद गरीब कैदियों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने का भी घोषणा की है।
वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बार के बजट को 'अमृत काल' का पहला बजट बताया है। इसी के साथ बजट 2023 पेश करते हुए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति जो जेल में बंद हैं और जमानत राशि चुकाने में असमर्थ हैं, उन्हें आवश्यक आर्थिक सहायता दी जाएगी।
अंत्योदय योजना एक वर्ष के लिए बढ़ाई
इसके अलावा केंद्र सरकार ने अपनी अंत्योदय योजना को भी एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
Recommended Video
पीएम आवास योजना को लेकर भी घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके अलावा गरीब परिवारों को घर मुहैया करने वाली योजना पीएम आवास के तहत भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कि पीएम आवास योजना का बजट आवंटन पहले की तुलना में 66 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इसके बाद अब ये बजट बढ़कर 79,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications