सिमरनजीत ने भगत सिंह को कहा "आतंकवादी", आप बोली - सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे
Simranjit calls Bhagat Singh a "terrorist", AAP said we will take legal action against the MP
नई दिल्ली, 16 जुलाई: संगरूर सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने एक बार फिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह को आतंकवादी कहा। जिसकी हर ओर निंदा हो रही है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख और नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को "आतंकवादी" करार देकर एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के मंत्री ने सिमरनजीत सिंह को घेरा है।

पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सिमरनजीत सिंह मान के बयान को शर्मनाक बताया है और कहा इससे करोड़ों भाततीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके लिए जनता सिमरनजीत सिंह को किसी कीमत पर माफ नहीं करेगी। इसके साथ ही आप ने ये भी कहा कि उनकी सरकार शहीद भगत सिंह को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए शहीद का दर्जा देगी। मालूम हो पंजाब के जो आज सीएम बन चुके हैं वो भगवंत मान जब सांसद थे तब भगत सिंह को ये दर्जा दिलाने के लिए आवाज उठाई थी।
बता दें करनाल में हुई पत्रकार वार्ता में गुरुवार को सिमरनजीत सिंह मान से सवाल किया कि उन्होंने पहले भगत सिंह को "आतंकवादी" क्यों कहा था? जबकि वह वास्तव में एक बहादुर शहीद थे। इस सवाल का जवाब देते हुए कहा "भगत सिंह ने एक युवा, अंग्रेजी नौसेना अधिकारी को मार डाला था, उसने एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नन सिंह को मार डाला था। उन्होंने उस समय नेशनल असेंबली में बम फेंका था। अब आप ही बताइए कि भगत सिंह आतंकवादी थे या नहीं?"
इसके साथ ही सांसद मान ने 14 जुलाई को अपनी पत्रकार वार्ता में एक अजीब अलगाववादी तीखा हमला भी किया, जिसमें दावा किया गया कि अगर खालिस्तान बनता है, तो यह एक "बफर स्टेट" के रूप में काम करेगा और दक्षिण एशिया में इसके अस्तित्व के परिणामस्वरूप कभी भी परमाणु युद्ध नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications