पंजाब से लेकर दिल्ली तक किसानों की आवाज बनी आम आदमी पार्टी, आंदोलन को दी नई ताकत

नई दिल्ली। पिछले 2 दिनों से भले ही पंजाब के किसान दिल्ली में घुसने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों के आंदोलन को एक नई ताकत प्रदान की है। आम आदमी पार्टी पंजाब से लेकर दिल्ली तक किसानों के समर्थन में उतर आई है। पिछले 2 दिन के अंदर आम आदमी पार्टी ने किसानों की खूब मदद की है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए उन पर वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले तक चलवा चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके रहने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था को करने का वादा किया है।

Aam admi party

केजरीवाल सरकार की बदौलत किसानों को मिली दिल्ली में एंट्री!

इसके अलावा शुक्रवार को केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार से स्टेडियमों को जेल में बदलने की इजाजत मांगी थी। दिल्ली पुलिस स्टेडियमों को जेल बनाकर वहां किसानों को रखना चाहती थी, लेकिन केजरीवाल सरकार ने इजाजत देने से साफ इनकार कर दिया। इसका नतीजा ये हुआ कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में घुसने की परमिशन दे दी थी।

किसानों के लिए पीने का पानी मुहैया कराया दिल्ली सरकार ने

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने किसानों का समर्थन करते हुए अपने कई मंत्रियों को किसानों के सेवा में लगाने का ऐलान किया। देर रात दिल्ली के कई मंत्री और विधायक किसानों के रहने, खाने-पीने के प्रबंध को देखने के लिए निजी तौर पर मौजूद रहे। इसके अलावा केजरीवाल सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड को किसानों के लिए पीने का पानी मुहैया करवाने के आदेश जारी कर दिए। इस आदेश के बाद दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर किसानों के पास सिंघु बॉर्डर पर भेजे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+