'आप' के 20 विधायकों की सदस्यता खतरा बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदस्यता को लेकर कोई भी अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग की राष्ट्रपति को की गई सिफारिश और इन विधायकों की सदस्यता पर बने खतरे के बाद पार्टी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पार्टी विधायकों को फटकार लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग ने बुलाया तो आप लोग बात रखने नहीं गए और अब सीधे कोर्ट आए हो। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर आज ही याचिका दी है, जिस पर कोर्ट सुनवाई की। इस मामले में अब सोमवार को सुनवाई होगी। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के छह विधायक हाईकोर्ट में पहुंच गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग की शुक्रवार को अहम बैठक हुई जिसमें आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश आयोग ने की है। चुनाव आयोग का ये फैसला राष्ट्रपति कार्यालय को भेजा जाएगा, वहीं से इस फैसले पर आखिरी मुहर लगाया जाएगा। इन सभी विधायकों पर विधानसभा का सदस्य होते हुए लाभ के पद पर रहने के आरोप हैं।

'आप' ने कहा- कभी कोई फैसला नहीं आया है

'आप' ने कहा- कभी कोई फैसला नहीं आया है

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि विधायकों को लेकर अभी तक आधिकारिक फैसला नहीं आया है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, बिना विधायकों की गवाही के फैसला कैसे लिया गया है? आम आदमी पार्टी के विधायक ने इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा।आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जिन 20 विधायकों की सदस्यता को खतरा बताया जा रहा है उनमें से किसी विधायक के पास सरकारी गाड़ी और बंगाल नहीं है। उनके पास कोई अकाउंट ऐसा नहीं है, जिसमें एक रुपये की भी तनख्वाह मिली है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में आप के किसी भी विधायक की गवाही नहीं हुई है। इस बीच खबर है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की योजना बना रही है।

 मोदी को खुश करना चाहते हैं चुनाव आयुक्त: सौरभ भारद्वाज

मोदी को खुश करना चाहते हैं चुनाव आयुक्त: सौरभ भारद्वाज

मीडिया रिपोर्ट्स में 20 विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने की सिफारिश को लेकर आ रही खबरों पर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति पर निशाना साधा है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति का 23 जनवरी को जन्मदिन है। वह 65 साल के हो रहे हैं। ज्योति रिटायर होने से पहले पीएम मोदी का कर्ज उतारना चाहते हैं।

मई 2015 से लंबित है मामला

मई 2015 से लंबित है मामला

इस मामले में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने पिछले गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति से मुलाकात की थी और आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को कथित रूप से संसदीय सचिव के लाभ के पद पर काबिज रहने के कारण जल्द से जल्द अयोग्य ठहराने की मांग की थी। कांग्रेस ने इस मामले में देरी को लेकर सीईसी को अवगत कराया क्योंकि ये मामला मई 2015 से लंबित है। अजय माकन ने इस संबंध में सीईसी एके ज्योति को एक ज्ञापन भी दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+