आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, हो सकते हैं ये अहम फैसले

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

2023 के आखिरी दिन होने जा रही इस बैठक में माना जा रहा है कि कई अहम फैसलों पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में 300 से अधिक सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव और दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों को लेकर इसमे चर्चा हो सकती है।

CM arvind Kejriwal

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिन की विपश्यना के बाद पंजाब के होशियारपुर से दिल्ली लौटे हैं। विपश्यना से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री ने बताया था कि विपश्यना से उन्हें काफी शांति मिलती है। इससे नई ऊर्जा मिलती है। मैं फिर से जनता की सेवा में लग जाउंगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों के लिए मंगल कामना की।

गौर करने वाली बात है कि चर्चा हो रही थी कि विपश्यना से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के समन का जवाब देंगे और ईडी के दफ्तार जा सकते हैं। ईडी की ओर से मुख्यमंत्री को तीन बार समन जारी किया जा चुका है। ईडी ने मुख्यमंत्री 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

पहले दो समन का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह समन गैर कानूनी है। उन्होंने कहा था कि ईडी बताए कि आखिर किसी हैसियत से ईडी उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि ईडी, सीबीआई केंद्र के इशारों में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+