दिल्ली में मिली हार के बाद केजरीवाल ने संजय सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2019) में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की सातों सीटों पर पार्टी की करारी हार हुई है जबकि पंजाब में भी पार्टी एक सीट ही अपने पास रखने में कामयाब रही है। लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद अब पार्टी ने वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

चार राज्यों के प्रभारी बनाए गए संजय सिंह

चार राज्यों के प्रभारी बनाए गए संजय सिंह

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता संजय सिंह को ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार की पार्टी की राज्य इकाइयों का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया।

ओडिशा के अलावा राजस्थान, यूपी और बिहार की मिली जिम्मेदारी

ओडिशा के अलावा राजस्थान, यूपी और बिहार की मिली जिम्मेदारी

संजय सिंह को उड़ीसा का प्रभारी बनाए जाने का प्रस्ताव PAC में रखा गया था और इस बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें उड़ीसा का प्रभारी चुना गया। इसके अलावा उनको तीन अन्य राज्यों यूपी, राजस्थान और बिहार की जिम्मेदारी भी दी गई है। संजय सिंह से पहले पार्टी सदस्य खेमचंद जागीरदार उड़ीसा के प्रभारी थे।

40 में से केवल एक सीट पर मिली पार्टी को जीत

40 में से केवल एक सीट पर मिली पार्टी को जीत

पार्टी की तरफ से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि संजय सिंह जल्द ही ओडिशा का दौरा करेंगे और वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। आम आदमी पार्टी को हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में बड़ा झटका लगा है, जिसमें देश भर में लड़ी गई 40 सीटों में से केवल एक पर ही पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिल सकी। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से भगवंत मान दूसरी बार चुनकर आए हैं। उन्हें 1.5 लाख वोटों से जीत हासिल हुई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+