नवाजुद्दीन के तलाक मामले में नया मोड़, किसी और के साथ रिलेशनशिप पर आलिया ने तोड़ी चुप्पी

क्या नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं आलिया सिद्दीकी, ट्वीट कर दिया ये जवाब...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ इन दिनों मुश्किलों में घिरी हुई है। उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने तलाक का नोटिस भेजते हुए नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आलिया ने अपने आरोपों में कहा है कि नवाजुद्दीन के परिवार में उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी टॉर्चर किया गया। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर चली कि आलिया सिद्दीकी इन दिनों किसी और शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं और हो सकता है कि नवाजुद्दीन से तलाक लेने की वजह यही है। अब आलिया सिद्दीकी ने सामने आकर ट्वीट करते हुए इन खबरों पर जवाब दिया है।

एक के बाद एक आलिया ने किए तीन ट्वीट

एक के बाद एक आलिया ने किए तीन ट्वीट

आलिया सिद्दीकी ने ट्विटर ज्वॉइन करते हुए एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। आलिया ने कहा कि उनके बारे में मीडिया में कई तरह की झूठी खबरें चल रही हैं लेकिन किसी भी तरह की पावर का गलत इस्तेमाल करके उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। अपने पहले ट्वीट में आलिया ने कहा, 'मैं आलिया सिद्दीकी हूं। मुझे मजबूर होना पड़ा कि मैं ट्विटर पर आकर अपनी सच्चाई बयां करूं, ताकि किसी तरह की कोई गलतफहमी ना हो। पावर के गलत इस्तेमाल से सच दबने वाला नहीं है। सच को ना तो खरीदा जा सकता है और ना ही उसे बदला जा सकता है।'

'अब खुद के लिए बोलना सीख रही हूं'

'अब खुद के लिए बोलना सीख रही हूं'

अपने अगले ट्वीट में आलिया ने कहा, 'अपने बच्चों की खातिर मैं अब खुद खड़ा होना और बोलना सीख रही हूं, मजबूत बन रही हूं। मैंने आज तक कोई गलत काम नहीं किया है और इसलिए मुझे किसी तरह का कोई डर भी नहीं है। हालांकि, मैं किसी भी ऐसे शख्स को बढ़ावा नहीं दूंगी, जो किसी को बचाने के लिए मेरे मान-सम्मान और मेरे चरित्र को नुकसान पहुंचाए। पैसे से सच को नहीं खरीदा जा सकता।' इसके अगले ट्वीट में आलिया ने उन खबरों पर जवाब दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि वो अब किसी और शख्स के संपर्क में हैं।

'मेरी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर...'

अपने तीसरे ट्वीट में आलिया ने कहा, 'मैं शुरुआत में ही स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं किसी अन्य शख्स के साथ किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं और अगर कोई मीडिया रिपोर्ट इस तरह का कोई दावा करती है तो वो पूरी तरह झूठ है। ऐसा लगता है कि मीडिया के एक हिस्से ने ध्यान हटाने के लिए मेरी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर इस तरह का बकवास दावा किया है।' आपको बता दें कि तलाक की खबरों के बीच ही एक खबर आई थी कि आलिया सिद्दीकी एक मीडियाकर्मी के साथ देखी गई हैं।

'मेरा आत्म-सम्मान धीरे-धीरे खत्म हो रहा था'

'मेरा आत्म-सम्मान धीरे-धीरे खत्म हो रहा था'

गौरतलब है कि आलिया ने न्यूज वेबसाइट 'बॉलीवुड लाइफ' से बात करते हुए नवाजुद्दीन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आलिया ने कहा, 'हमारे रिश्ते में परेशानी काफी पहले से शुरू हो गईं थी, नवाजुद्दीन से मेरी शादी के बाद से ही, लेकिन मैं उन्हें सामने नहीं ला रही थी। मैं कोशिश कर रही थी कि वो सारे मामले किसी तरह सुलझ जाएं, इंतजार कर रही थी कि सब पहले जैसा ठीक हो जाए, लेकिन आखिर में मुझे ये फैसला लेना पड़ा। बहुत सारे कारण हैं, जिनकी वजह से मैंने तलाक का इतना बड़ा फैसला लिया। दरअसल इस रिश्ते में मेरा आत्म-सम्मान धीरे-धीरे खत्म हो रहा था।'

'मुझसे मेरा धर्म बदलने के लिए कहा गया'

'मुझसे मेरा धर्म बदलने के लिए कहा गया'

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, 'आप एक खास तरह से घर में पले-बड़े होते हैं, एक माहौल-एक परिवार से आप आते हैं, जिस तरह से आपकी मां और आपके भाई आपका ध्यान रखते हैं और फिर अचानक आपको अपना धर्म बदलना पड़ता है...खैर चलो कोई बात नहीं, वो शादी के जरूरी था, इसलिए जब उन्होंने मुझसे मेरा धर्म बदलने के लिए कहा, तो मैंने वो किया। लेकिन, फिर उसके बाद आपकी जिंदगी बुरी तरह बदल जाती है, आपको एहसास होता है कि आप उसकी लाइफ में कुछ थे ही नहीं, उसके जीवन में आपकी कभी कोई अहमियत ही नहीं थी। आप 10 साल तक उसके बच्चों के साथ बस अकेले ही रह रहे थे, आपने जो कुछ किया वो सब अकेले किया। इसलिए, मैंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। आखिर, जब मैं सबकुछ अकेले ही कर रही हूं, तो फिर तो मुझे अकेले ही रहना चाहिए।'

'नवाजुद्दीन ने कभी मेरे ऊपर हाथ नहीं उठाया, लेकिन'

'नवाजुद्दीन ने कभी मेरे ऊपर हाथ नहीं उठाया, लेकिन'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर में अपने ऊपर शारीरिक हिंसा और प्रताड़ना का जिक्र करते हुए आलिया ने कहा, 'नवाजुद्दीन ने कभी मेरे ऊपर हाथ नहीं उठाया, लेकिन हर वक्त चिल्लाना और बहस मेरे लिए बर्दाश्त से बाहर हो गए थे। आप हालांकि कह सकते हैं कि केवल यही सब तो था। हां, लेकिन उनके परिवार ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत प्रताड़ित किया है। यहां तक कि उसके भाई ने मुझे मारा भी था। उनकी मां, भाई और भाभी हमारे साथ मुंबई में ही रहते थे। इसलिए, मैं पिछले कई साल से ये सब झेल रही हूं। उनकी पहली पत्नी ने भी इसी वजह से उनका साथ छोड़ा। ये उनके घर का पैटर्न है।'

'नवाजुद्दीन के परिवार में चार तलाक हो चुके हैं'

'नवाजुद्दीन के परिवार में चार तलाक हो चुके हैं'

आलिया ने आगे बताया, 'उनके घर में उनके परिवार के लोगों के खिलाफ पहले से ही पत्नियों के सात केस दर्ज है और चार तलाक हो चुके हैं। ये पांचवां तलाक है। ये उनके परिवार का एक पैटर्न है। आप शर्मिंदगी से बचने के लिए दूसरों के सामने काफी कुछ छिपा लेते हैं, लेकिन प्यार में आखिर आप कितना सह सकते हैं। मेरे माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं है और पिछले साल दिसंबर में मेरे भाई भी मुझे छोड़कर चले गए, एक केवल मेरी बहन है जो मेरा साथ दे रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+