कम दृश्यता के कारण राहुल गांधी की नागपुर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

Aaj ki News in Hindi: दिल्ली सहित उत्तर भारत इस समय शीतलहर और कोहरे की मार झेल रहा है और मौसम का असर हवाई और ट्रेन यातायात पर भी पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स लेट हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और इस दौरान अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। झारखंड के रांची में एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। पढ़िए, देश और दुनिया से जड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स।

Aaj ki taja khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 29, 2023, 12:28 AM IST

राहुल गांधी की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता की समस्या के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।
Dec 28, 2023, 11:25 PM IST

एक्टर विजय ने विजयकांत को श्रद्धांजलि

तमिलनाडु: एक्टर और DMDK पार्टी के चीफ विजयकांत का निधन के बाद एक्टर विजय ने उनको श्रद्धांजलि दी।
Dec 28, 2023, 10:14 PM IST

केमिकल फैक्ट्री में आग

महाराष्ट्र: नवी मुंबई के तलोजा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Dec 28, 2023, 10:13 PM IST

डीके शिवकुमार की नायडू से मुलाकात

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आज बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की।
Dec 28, 2023, 10:12 PM IST

दिल्ली में घना कोहरा छाया

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है, वीडियो इंडिया गेट का है।
Dec 28, 2023, 8:32 PM IST

अयोध्या एयपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा: सूत्र
Dec 28, 2023, 7:39 PM IST

कतर कोर्ट ने 8 भारतीय पूर्व नौसेना कर्मियों की मौत की सजा को कम किया।
Dec 28, 2023, 6:29 PM IST
उत्तर प्रदेश

30 दिसंबर को पीएम मोदी के दौरे से पहले अयोध्या धाम जंक्शन को रोशनी से सजाया गया है और सजावट का काम चल रहा है।
Dec 28, 2023, 6:18 PM IST

29 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भारत सरकार, असम सरकार और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के प्रतिनिधियों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे: गृह मंत्रालय
Dec 28, 2023, 4:21 PM IST

पीएम करेंगे अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन

30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्घाटन को लेकर अंतिम चरण में तैयारियां
Dec 28, 2023, 3:20 PM IST

जापान में भूकंप

जापान के कुरील द्वीप पर भूकंप के भारी झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 तीव्रता
Dec 28, 2023, 3:16 PM IST

'ओपीडी में मास्क पहनने की सलाह'

दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल के सचिव डॉ. एके भल्ला ने कहा, 'कोरोना वायरस के मामलों, सांस संबंधी अन्य संक्रमणों और विशेष रूप से इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मरीजों को देखते हुए ओपीडी में मास्क पहनना चाहिए'
Dec 28, 2023, 3:05 PM IST

जेडीयू की बैठक

दिल्ली में अपने आवास पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आज दिल्ली में होगी जेडीयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
Dec 28, 2023, 3:03 PM IST

नागपुर पहुंचे राहुल गांधी

महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आज पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस की 'हैं तैयार हम' रैली में लेंगे हिस्सा
Dec 28, 2023, 2:04 PM IST

इस्तीफे की खबरों पर ललन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

अपने इस्तीफे की खबरों पर बोले ललन सिंह, 'नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और जनता दल यूनाइटेड एकजुट हैं और एक रहेगा, कोई कितनी कोशिश करले, कुछ नहीं हासिल होने वाला है'
Dec 28, 2023, 1:03 PM IST

नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में लेंगे हिस्सा
Dec 28, 2023, 11:11 AM IST

जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर

दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के दफ्तर के बाहर सीएम नीतीश कुमार की पीएम पद पर दावेदारी को लेकर लगे पोस्टर, 'प्रदेश ने पहचाना, अब देश भी पहचानेगा'
Dec 28, 2023, 9:31 AM IST

दिल्ली आने-जाने वाली 22 ट्रेनें लेट

कोहरे ने रेल यातायात पर भी डाला असर, घने कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं दिल्ली आने-जाने वाली 22 ट्रेनें
Dec 28, 2023, 8:49 AM IST

हवाई यातायात पर कोहरे की मार

घने कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मिलाकर करीब 134 फ्लाइट्स पर असर, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देरी से चल रही हैं कई ट्रेनें
Dec 28, 2023, 8:42 AM IST

आज तेलंगाना में अमित शाह

आज एक दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शमशाबाद में तेलंगाना भाजपा के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे अमित शाह
Dec 28, 2023, 8:36 AM IST

रांची में हादसा, 4 की मौत

झारखंड के रांची में सदर पुलिस थाने इलाके में भीषण सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
Dec 28, 2023, 8:35 AM IST

5 फ्लाइट्स लेट

दिल्ली-एनसीआर में जारी है कोहरे की मार, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते 5 फ्लाइट्स लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+