Aaj ki Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में शहीदों की संख्या हुई 4

Aaj ki News in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ रही है और साथ ही अब कोहरे का असर भी दिखने लगा है। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने एक बार फिर लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। तो वहीं, हंगामा करने पर लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित किए गए 143 सांसदों के समर्थन में विपक्ष के नेता आज पैदल मार्च निकालेंगे। देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स पढ़ें यहां।

Aaj ki taja khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 22, 2023, 12:08 AM IST

आतंकवादी हमले में 4 सैनिक शहीद

जम्मू- कश्मीर: सेना के एक और जवान ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में 2 सैन्य वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद होने वालों की संख्या अब 4 हो गई है: सेना अधिकारी
Dec 21, 2023, 5:21 PM IST

हमने महिला अध्यक्ष की मांग की है, यदि प्रेसिडेंट महिला होगी तो उत्पीड़न नहीं होगा। लेकिन, पहले महिलाओं की भागीदारी नहीं थी और आज आप सूची देख सकते हैं, एक भी महिला को पद नहीं दिया गया। हम पूरी ताकत से लड़े थे लेकिन ये लड़ाई जारी रहेगी। नई पीढ़ी के पहलवानों को लड़ना होगा: रेसलर साक्षी मलिक
Dec 21, 2023, 5:20 PM IST

पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, "हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं...।
Dec 21, 2023, 5:19 PM IST

अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी: साक्षी मलिक
Dec 21, 2023, 3:12 PM IST

मिमिक्री विवाद में शिकायत दर्ज

मिमिक्री विवाद में और बढ़ीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की मुश्किलें, महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई के कालाचौकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत
Dec 21, 2023, 3:10 PM IST

संसद सुरक्षा चूक के आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी संसद में सुरक्षा चूक के आरोपियों की 15 दिन की और कस्टडी
Dec 21, 2023, 1:35 PM IST

गोपाल दास बिल्डिंग में लगी आग

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित गोपाल दास बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां
Dec 21, 2023, 1:22 PM IST

तमिलनाडु में बाढ़

भारी बारिश के बाद तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के एरल इलाके में बाढ़, जारी है राहत और बचाव कार्य
Dec 21, 2023, 1:19 PM IST

ठंड से कांपा उत्तर भारत

उत्तर भारत के राज्यों में ठंड से कांप रहे लोग, पंजाब के लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस और राजस्थान में चूरू में 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान।
Dec 21, 2023, 1:13 PM IST

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी से की मुलाकात

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और एचडी रेवन्ना ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
Dec 21, 2023, 1:10 PM IST

पीएम मोदी से मिले राजस्थान के सीएम

दिल्ली में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
Dec 21, 2023, 1:07 PM IST

दिल्ली में अब कहीं और होगा कांग्रेस का दफ्तर

जनवरी 2024 के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में नई बिल्डिंग में अपना मुख्यालय शिफ्ट करेगी कांग्रेस, इंदिरा भवन होगा कांग्रेस के नए दफ्तर का नाम
Dec 21, 2023, 9:28 AM IST

दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ा कोहरा

दिल्ली में पारा गिरने के साथ ही कोहरे की चादर भी नजर आने लगी है। गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला।
Dec 21, 2023, 9:25 AM IST

केरल में मिले 300 नए कोविड केस

कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 300 नए मरीज मिले हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+