Aaj ki Taja Khabar LIVE: नीतीश कुमार का ऐलान, 94 लाख गरीब परिवारों को मिलेंगे 2-2 लाख

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भूमि घोटाले के मामले में ईडी की पूछताछ में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं और उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से कहा है कि वो 20 जनवरी को उनके आवास पर उनसे पूछताछ कर सकती है। वहीं, दिल्ली में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है और आज राजधानी में तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अयोध्या में प्रायश्चित पूजा के साथ आज से रामलला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है, जो 22 जनवरी तक जारी रहेगा। पढ़िए देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट।

breaking news

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Jan 16, 2024, 11:39 PM IST

बिहार सरकार 94 लाख गरीब परिवारों को देगी 2-2 लाख

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने ऐलान किया है कि 94 लाख गरीब परिवारों को देगी 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
Jan 16, 2024, 10:26 PM IST

22 जनवरी की शाम कर्नाटक के 108 मंदिरों में जलेंगे दीये

कर्नाटक में राम नवमी उत्सव समिति राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की शाम को रोशन करने के लिए 108 मंदिरों में दीये वितरित करेगी।
Jan 16, 2024, 9:02 PM IST

एर्नाकुलम में PM मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय केरल दौरे के दौरान एर्नाकुलम में रोड शो किया।
Jan 16, 2024, 8:34 PM IST

सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन को अंतरिम जमानत

मनी लॉन्ड्रिंग केस: सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन आरके अरोड़ा को दिल्ली कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। अरोड़ा को जून 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अरेस्ट किया गया था।
Jan 16, 2024, 7:52 PM IST

पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बयान

अयोध्या: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "...यह राजनीति नहीं धर्मनीति है...कल कांग्रेस के नेता यहां आए थे और हमने सबको सम्मानित किया...हमें किसी पार्टी से मतलब नहीं है...जो यहां आता है उसे हम राम भक्त समझते हैं...हम राजनीति से परे हैं..."
Jan 16, 2024, 7:51 PM IST

सरयू घाट पर 'दीपोत्सव'

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सरयू घाट पर 'दीपोत्सव' मनाया जा रहा है।
Jan 16, 2024, 7:50 PM IST

रेत पर बनाया राम मंदिर

अयोध्या: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कलाकार नारायण साहू द्वारा बनाई गई राम मंदिर और भगवान राम को चित्रित करने वाली रेत कला का प्रदर्शन किया गया।
Jan 16, 2024, 7:48 PM IST

केरल के दो दिवसीय दौरे पर मोदी

केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज नेदुंबस्सेरी हवाईअड्डे पर स्वागत किया। इस दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे।
Jan 16, 2024, 6:11 PM IST

महीने के पहले मंगलवार को 'सुंदरकांड पाठ' का आयोजन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है, "...हम दिल्ली में हर महीने के पहले मंगलवार को 'सुंदरकांड पाठ' का आयोजन करेंगे। इससे विकास, शांति और समृद्धि में मदद मिलेगी और हमें भगवान राम और हनुमान का आशीर्वाद मिलेगा।"
Jan 16, 2024, 6:10 PM IST

टीका राम जूली नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस ने अलवर ग्रामीण विधायक टीका राम जूली को राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।
Jan 16, 2024, 5:17 PM IST

चीता शौर्य का निधन

कूनो नेशनल पार्क में आज 16 जनवरी, 2024 को लगभग 3:17 बजे, नामीबियाई चीता शौर्य का निधन हो गया। निदेशक लायन प्रोजेक्ट ने बताया कि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता लगाया जा सकता है।
Jan 16, 2024, 4:52 PM IST

22 जनवरी को काली मंदिर से रैली करेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह 22 जनवरी को एक रैली का आयोजन करेंगी, जो काली मंदिर से होगी। यहां मां काली की पूजा करेंगे और फिर हाजरा से पार्क सर्कस मैदान तक एक अंतरधार्मिक रैली करेंगे।
Jan 16, 2024, 4:30 PM IST

पटना में आठवीं कक्षा तक स्कूल 20 जनवरी तक बंद

सर्दी व शीतलहर के चलते पटना में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने इसे लेकर आदेश जारी किए।
Jan 16, 2024, 3:37 PM IST

मुंबई में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

मुंबई में बाइक और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
Jan 16, 2024, 3:19 PM IST

डीपफेक पर सख्ती के मूड में भारत सरकार

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि ‘डीपफेक’ से निपटने के लिए अगले सात दिन में सख्त आईटी नियमों को अधिसूचित किए जाने की संभावना है।
Jan 16, 2024, 2:32 PM IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बोले राहुल

नागालैंड के कोहिमा में राहुल गांधी ने कहा, "22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है।"
Jan 16, 2024, 2:22 PM IST

PM मोदी ने वीरभद्र मंदिर में पूजा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में पूजा की।
Jan 16, 2024, 1:04 PM IST

बच्चे की हत्या से आक्रोशित लोगों ने महिला को उतारा मौत के घाट

बिहार में रोहतास जिले में बच्चे की हत्या से आक्रोशित पीड़ित परिवार के लोगों ने पड़ोस की महिला की कथित तौर पर पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
Jan 16, 2024, 12:34 PM IST

गणतंत्र दिवस के लिए महिला टुकड़ी की रिहर्सल

इस गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी मार्च करेगी। उन्होंने 13 जनवरी को दिल्ली कैंट में एक परेड में हिस्सा लिया।
Jan 16, 2024, 12:02 PM IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी

SFJ आतंकवादी पन्नू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। उसने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री पर हमला करने की बात कही है।
Jan 16, 2024, 11:17 AM IST

मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद में सर्वे पर रोक

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के सर्वे वाले फैसले पर रोक लगा दी है।
Jan 16, 2024, 10:53 AM IST

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। इस दौरान राहुल गांधी ने नागालैंड के कोहिमा में स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
Jan 16, 2024, 10:30 AM IST

सीट शेयरिंग को लेकर सपा और कांग्रेस की अहम बैठक कल

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बैठक 17 जनवरी को दिल्ली में हो सकती है।
Jan 16, 2024, 9:49 AM IST

जम्मू कश्मीर में भूकंप

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुबह करीब 9 बजे महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.6 तीव्रता
Jan 16, 2024, 9:11 AM IST

कोहिमा पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा

नागालैंड के कोहिमा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 14 जनवरी को मणिपुर से राहुल गांधी ने शुरू की थी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
Jan 16, 2024, 9:07 AM IST

मुंबई में सड़क हादसा

महाराष्ट्र: मुंबई के परेल ब्रिज पर मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस टीम
Jan 16, 2024, 9:01 AM IST

दिल्ली को कोहरे की चादर ने ढका

कोहरे के आगोश में देश की राजधानी दिल्ली, पालम एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे रिकॉर्ड की गई 100 मीटर विजिबिलिटी, सफदरजंग में केवल 50 मीटर विजिबिलिटी
Jan 16, 2024, 8:51 AM IST

अयोध्या में शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं और आज से प्रायश्चित पूजा के साथ सात दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो रहा है। ये अनुष्ठान 22 जनवरी तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+