Aaj Ka Mausam Delhi: शिमला से भी ज्यादा ठंडी राजधानी, 30 ट्रेनें लेट, जानिए कब मिलेगी राहत?

Delhi Weather News in Hindi: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से कांप रहा है। इस वक्त राजधानी शिमला से भी ज्यादा ठंडी है। आज सुबह 4 बजे की बात करें तो दिल्ली का तापमान 3.7 डिग्री था, जबकि उसी वक्त शिमला का तापमान 3.9 दर्ज किया गया है।

Aaj Ka Mausam Delhi

शीतलहर और कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम का यही हाल होने वाला है औऱ इन दो-तीन दिनों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

30 ट्रेनें आज भी अपने निर्धारित वक्त से लेट

फिलहाल अगले हफ्ते से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। कोहरे की वजह से दिल्ली की सड़कों पर वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। आज भी 30 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी देर मे चल रही हैं। तो वहीं बहुत सारी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी

कोहरे के लिए पहले से ही यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पारा कई जगहों पर माइनस के नीचे है और आज यहां पर बर्फ गिरने की भी संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इस हफ्ते लोगो को भीषण ठंड का सामना करना ही पड़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली

भयंकर सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 311 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 331 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 314 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 381 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -312 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 331 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -318 AQI
  • आनंज विहार-368 AQ

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम साफ और शुष्क रहेगा तो वहीं दूसरी ओर पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।राजस्थान और गुजरात इस वक्त शीतलहर की चपेट में हैं, यहां पर पहले से ही कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+