Breaking News Live: ममता के जल्द स्वास्थ्य होने की PM मोदी ने की कामना, कहा- शीघ्र स्वस्थ हों दीदी

Breaking News Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी भी कीमत पर सीएए को वापस नहीं लिया जाएगा। विपक्ष के CAA असंवैधानिक मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह किसी भी तरह से संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन नहीं करता है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 8 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Breaking News Live

जबकि दूसरी ओर देश में मौसम का उलटफेर जारी है, आज बी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 14, 2024, 10:44 PM IST

ममता के जल्द स्वास्थ्य होने की PM मोदी ने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि मैं ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सिर पर चोट लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mar 14, 2024, 9:58 PM IST

पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए की कटौती

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले, केंद्र ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कमी करके, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का कल्याण और सुविधा हमेशा उनका लक्ष्य है।"
Mar 14, 2024, 9:55 PM IST

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता के सिर में लगी चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीएमसी से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी है।
Mar 14, 2024, 8:28 PM IST

पश्चिम बंगाल

बंगाल सीएम ममता बनर्जी को सिर पर लगी गंभीर चोट: TMC
Mar 14, 2024, 8:15 PM IST

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया।
Mar 14, 2024, 6:40 PM IST

दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो रेल प्रोजेक्ट (फेज-4) के दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला रखी।
Mar 14, 2024, 6:39 PM IST

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पीएम स्वनिधि योजना मोदी की ऐसी ही गारंटी है जो आज रेहड़ी-पटरी, ठेले और ऐसे छोटे-छोटे काम करने वाले लाखों परिवारों का संबल बनी है। मोदी ने तय किया कि इनको बैंकों से सस्ता ऋण मिले और मोदी की गारंटी पर लोन मिले।"
Mar 14, 2024, 6:39 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "स्वनिधि योजना की वजह से रेहड़ी-फुटपाथ-ठेले पर काम करने वालों की कमाई बढ़ गई है। खरीद-बिक्री का डिजिटल रिकॉर्ड होने की वजह से अब बैंकों से मदद मिलने में भी आसानी हो गई है..."
Mar 14, 2024, 6:39 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ INDI गठबंधन है, जो मोदी को गालियां देने के लिए घोषणा पत्र के साथ दिल्ली में एकजुट हो गया है। INDI गठबंधन की विचारधारा है- कुशासन और करप्शन। मोदी की विचारधारा है- जनकल्याण से राष्ट्र कल्याण की, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को जड़ से मिटाने की और भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की..."
Mar 14, 2024, 6:38 PM IST

केरल

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की, "केरल में नागरिकता संशोधन अधिनियम(CAA) लागू नहीं किया जाएगा।
Mar 14, 2024, 5:13 PM IST

जयाप्रदा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी टिकट दे तो कहीं से भी चुनाव लड़ने को तैयार हूं।
Mar 14, 2024, 4:22 PM IST

राहुल गांधी ने कर्जमाफी का मुद्दा उठाया

महाराष्ट्र के नासिक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्जमाफी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सबसे अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन, मजदूर, किसान, दुकानदारों का कर्ज माफ नहीं किया। यह वित्तीय अन्याय है।
Mar 14, 2024, 3:34 PM IST

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर ईडी की छापेमारी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है।
Mar 14, 2024, 2:56 PM IST

भाजपा में शामिल हुईं परनीत कौर

कांग्रेस से निलंबित सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर बीजेपी में शामिल हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने निर्वाचन क्षेत्र, अपने राज्य और देश के लिए काम करूंगी। कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी अच्छी पारी रही और मुझे उम्मीद है कि बीजेपी के साथ मेरी पारी बेहतर होगी।
Mar 14, 2024, 2:15 PM IST

नेता अधीर रंजन चौधरी का दावा

कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयुक्त को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने बलविंदर संधू और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिया है।
Mar 14, 2024, 1:45 PM IST

पाकिस्तान-बांग्लादेश से लोग लाकर बसाना चाहती है

पाकिस्तान-बांग्लादेश से लोग लाकर बसाना चाहती है BJP, उनके लिए नौकरियां कहां से आएंगी: CM केजरीवाल
Mar 14, 2024, 1:26 PM IST

8 सीटों पर AAP ने जारी की लिस्ट

लोकसभा चुनाव: पंजाब की 13 में से 8 सीटों पर AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
Mar 14, 2024, 1:20 PM IST

इनको मिली टिकट

आप ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खंडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, भटिंडा से गुरमीत सिंह खुदियान और संगरूर से गरमीत सिंह मीत हायर को टिकट दी है।
Mar 14, 2024, 1:18 PM IST

AAP ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। गुरमीत मीत हेयर को टिकट मिली।
Mar 14, 2024, 1:03 PM IST

अजित पवार गुट को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

अजित पवार गुट को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। कोर्ट ने अजित पवार गुट से पूछा है कि अब तक शरद पवार के फोटो का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।
Mar 14, 2024, 12:35 PM IST

थोक महंगाई दर के मोर्चे पर मिली राहत

थोक महंगाई दर के मोर्चे पर मिली राहत। फरवरी 2024 में थोक महंगाई दर घटकर 0.20 फीसदी पर पहुंची।
Mar 14, 2024, 12:31 PM IST

सीएए पर फिर बोले सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "गृह मंत्री ने अपने बयान में मेरे द्वारा उठाए गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट हैं। मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं।" उनसे पूछिए- जब हम अपने ही लोगों को रोजगार देने में सक्षम नहीं हैं, तो पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को रोजगार और आवास कैसे देंगे? सीएए के कारण जो पलायन होगा, वह विभाजन के दौरान हुए पलायन से भी बड़ा होगा।''
Mar 14, 2024, 12:02 PM IST

एक देश एक चुनाव पर कोविंद समिति ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट

भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और अपनी रिपोर्ट सौंपी।
Mar 14, 2024, 11:04 AM IST

CM केजरीवाल ने समन को दी चुनौती

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्र न्यायालय में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है।
Mar 14, 2024, 10:43 AM IST

हिंदू शरणार्थियों का प्रदर्शन

दिल्ली में सीएम अरविद केजरीवाल के घर के बाहर हिंदू शरणार्थियों का प्रदर्शन। सीएए पर दिए गए बयान पर जता रहे नाराजगी।
Mar 14, 2024, 10:08 AM IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को सीने में संक्रमण और बुखार के कारण पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mar 14, 2024, 9:33 AM IST

क्या बकवास तर्क है...

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा CAA को "एंटी मुस्लिम" कहे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि क्या बकवास तर्क है।
Mar 14, 2024, 9:00 AM IST

"विपक्ष के पास कोई और काम नहीं है.

'भाजपा CAA के जरिए नया वोट बैंक बना रही है' पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "विपक्ष के पास कोई और काम नहीं है..।
Mar 14, 2024, 8:59 AM IST

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

CAA कभी वापस नहीं लिया जाएगा: गृहमंत्री अमित शाह
Mar 14, 2024, 8:38 AM IST

शास्त्री नगर इलाके में लगी आग

दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में 4 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मौके पहुंचीं 4 दमकलें
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+