Today in Politics: PM मोदी 'पीएम स्वनिधि' के लाभार्थियों को करेंगे संबोधित, जानें आज का शेड्यूल

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 14 मार्च दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में ''पीएम स्वनिधि योजना'' के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। ये कार्यक्रम शाम 5 बजे होगा। इसके अलावा पीएम मोदी इस अवसर पर दिल्ली के 5,000 स्ट्रीट वेंडरों (एसवी) सहित 1 लाख स्ट्रीट वेंडरों को इस योजना के तहत ऋण भी देंगे।

पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में दो नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। ये कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत-जी ब्लॉक तक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक हैं।

Today in Politics

ये कॉरिडोर कुल मिलाकर 20 किलोमीटर से भी अधिक लंबे होंगे और कनेक्टिविटी बढ़ाने और यातायात की भीड़ को और भी कम करने में काफी मदद करेंगे।

लाजपत नगर-साकेत जी-ब्लॉक कॉरिडोर पर ये स्टेशन शामिल होंगे...

लाजपत नगर
एंड्रयूज गंज
ग्रेटर कैलाश-1
चिराग दिल्ली
पुष्पा भवन
साकेत जिला केंद्र
पुष्प विहार
साकेत जी-ब्लॉक

इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर में कौन-कौन से स्टेशन होंगे?

इंद्रलोक
दया बस्ती
सराय रोहिल्ला
अजमल खान पार्क
नबी करीम
नई दिल्ली
एलएनजेपी अस्पताल
दिल्ली गेट
दिल्ली सचिवालय
इंद्रप्रस्थ

जानिए 'पीएम स्वनिधि' योजना के बारे में?

पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को सपोर्ट करने के लिए 1 जून 2020 को 'पीएम स्वनिधि' योजना लॉन्च की थी। यह योजना स्ट्रीट वेंडरों के लिए खासकर लाई गई थी।

अब तक देशभर में 62 लाख से भी अधिक स्ट्रीट वेंडरों को 10,978 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के 82 लाख से अधिक ऋण वितरित किए जा चुके हैं। सिर्फ दिल्ली में 232 करोड़ रुपये की राशि के लगभग 2 लाख ऋण वितरित किए गए हैं।

राहुल गांधी आज नासिक में करेंगे रोड शो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत नासिक में रोड शो करेंगे। इसके बाद दोपहर में किसानों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी नासिक में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन भी करेंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र में पहुंच चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+