Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIVE: NDA की बड़ी बैठक, बड़े नेताओं के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी

Breaking News Live Updates: देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी 9 जून को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। तो वहीं महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे और शिवसेना के सभी सांसद आज दिल्ली आने वाले हैं। तो वहीं दूसरी ओर मौसम का उलटफेर पूरी दुनिया में जारी है।

अगर मौसम की बात करें तो पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर गर्मी से परेशान है, हालांकि पिछले दो -तीन दिनों से मौसम में तब्दीली हुई है और आज दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद है, जबकि दक्षिण भारत में जमकर मेघ बरस रहे हैं।

Breaking News

केरल मानसूनी बारिश की चपेट में है तो वहीं इसके आस-पास के राज्यों में प्रीमानसून गतिविधियां जारी हैं। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 07, 2024, 2:56 AM IST

एनडीए बैठक में शामिल होने पहुंचे विष्णुदेव साय बोले- एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। सभी नवनिर्वाचित सांसद कल बैठक में शामिल होने के लिए यहां आएंगे।
Jun 07, 2024, 1:30 AM IST

हमने पीएम मोदी और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में जीत हासिल की है। हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी एनडीए सरकार बनेगी। देश आगे बढ़ेगा और एक विकसित भारत का निर्माण होगा: बीजेपी के विजयी उम्मीदवारतापिर गाओ
Jun 07, 2024, 12:01 AM IST

दिल्ली में शुक्रवार को अहम बैठक होने जा रही है। जिसमें बीजेपी समेत एनडीए में शामिल दलों के जीते प्रत्याशियों के अलावा बीजेपी शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यंत्री और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। इसके अलावाअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी नेता नवनीत राणा समेत कई नेता रात ही में दिल्ली पहुंच रहे हैं।
Jun 06, 2024, 10:16 PM IST

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश

लोकसभा चुनाव में यूपी में खराब बीजेपी के 2019 के मुकाबले खराब प्रदर्शन के चलते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने यूपी में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने इस्तीफे की पेशकश की।
Jun 06, 2024, 8:56 PM IST

पटना-झारखंड पैसेंजर ट्रेन के डिब्बों में लगी आग

पटना-झारखंड पैसेंजर ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है क‍ि यात्र‍ियों ने कूदकर जान बचाई।
Jun 06, 2024, 7:16 PM IST

कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल सस्‍पेंड

बीजेपी नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।
Jun 06, 2024, 6:00 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह सिर्फ अडानी मुद्दे से कहीं अधिक व्यापक मुद्दा है। यह अडानी मुद्दे से जुड़ा है, लेकिन यह बहुत व्यापक मुद्दा है। इसकी जानकारी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री को है।" वास्तविक चुनाव परिणामों पर डेटा, जिनके पास आईबी रिपोर्ट है, जिनके पास अपना डेटा है, जो खुदरा निवेशकों को स्टॉक खरीदने की सलाह दे रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक कई बार बड़ी दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कहा है कि शेयर बाजार में तेजी आने वाली है।
Jun 06, 2024, 5:46 PM IST

राहुल गांधी ने साधा निशाना

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को स्टॉक मार्केट क्रैश को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने शेयर बाजार को लेकर टिप्पणी की थी कि शेयर बाजार तेजी से बढ़ेगा। 3 जून को स्टॉक मार्केट ने सारे रिकॉर्ड तोड़े। अमित शाह ने लोगों को शेयर खरीदने की सलाह क्यों दी। क्या कोई इसका विदेशी निवेशकों से संबंध है। इसकी जेपीसी जांच होनी ​चाहिए।
Jun 06, 2024, 5:19 PM IST

कंगना रनौत को CISF गार्ड ने मारा थप्पड़

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF गार्ड ने मारा थप्पड़। किसान विरोधी बयान से थी नाराज।
Jun 06, 2024, 4:19 PM IST

मुंबई के चेंबूर इलाके में सिलेंडर फटा

मुंबई के चेंबूर इलाके में आज एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हुआ है जिसमें 10 लोग घायल हो गए। राहत बचाव का कार्य जारी है।
Jun 06, 2024, 3:16 PM IST

8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक 8 जून को सुबह 11:30 बजे AICC मुख्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।
Jun 06, 2024, 2:48 PM IST

एनडीए की सरकार कुछ महीनों में ही गिर जाएगी- थिरुमावलवन

विड़ूदलाई चिरुतैगल कच्ची के चीफ थोल थिरुमावलवन ने कहा है कि एनडीए की सरकार कुछ महीनों में ही गिर जाएगी।
Jun 06, 2024, 2:11 PM IST

चिराग पासवान ने कहा

एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. कल एनडीए के सभी नेताओं की बैठक हुई। इस जीत से कोई इनकार नहीं कर सकता। एनडीए को ये प्रचंड बहुमत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व की जीत है, उनके कारण ही एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। कभी-कभी हम अपने लिए इतना बड़ा लक्ष्य तय कर लेते हैं कि जरा सी भी चूक हो जाए तो सवाल उठने लगते हैं। यह कोई सामान्य बात नहीं है कि एनडीए को तीसरी बार जनादेश मिला है। कल की बैठक में एनडीए के सभी सहयोगियों ने बिना किसी शर्त के एक बार फिर उनका नेतृत्व स्वीकार कर लिया।''
Jun 06, 2024, 1:22 PM IST

मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी रविवार (9 जून) को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पहले खबर थी कि उनका शपथ ग्रहण एक दिन पहले होगा।
Jun 06, 2024, 12:27 PM IST

सुप्रीम कोर्ट का हिमाचल और हरियाणा को निर्देश

दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने हरियाणा और हिमाचल को दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने का निर्देश दिया है।
Jun 06, 2024, 11:30 AM IST

बीजेपी की सीटें घटने पर महाराष्ट्र के मंत्री ने 'फतवा' को ठहराया दोषी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। कई राज्यों में क्लीन स्वीप करने के बाद भी बीजेपी को सीटों का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, एनडीए ने बहुमत तो हासिल कर ली है पर नतीजे मनमुताबिक नहीं रहे। सीटों की उलट फेर में यूपी और महाराष्ट्र ने अहम भूमिका निभाई है। इन दोनों राज्यों से सबसे ज्यादा सांसद चुन कर संसद जाते हैं।
Jun 06, 2024, 10:57 AM IST

महाराष्ट्र में सियासी हलचल

नई सरकार के गठन से पहले महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों ने बड़ा दावा किया है कि अजिट गुट के 18 विधायक शरद पवार गुट के संपर्क में हैं। कहा जा रहा है ​कि यह सभी शरद गुट में आना चाहते हैं।
Jun 06, 2024, 10:50 AM IST

चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने मांगे 6 बड़े मंत्रालय

सरकार गठन से पहले एनडीए के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने सरकार में 6 मंत्रालय की मांग की है।
Jun 06, 2024, 10:03 AM IST

सिलेंडर विस्फोट में 10 लोग घायल

मुंबई के चेंबूर इलाके में सिलेंडर विस्फोट में 10 लोग घायल: मुंबई फायर ब्रिगेड
Jun 06, 2024, 8:30 AM IST
आंध्र प्रदेश

नायडू का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 12 को

चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अब 12 जून को होगा।
Jun 06, 2024, 8:28 AM IST
राजस्थान

नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली की कार का एक्सीडेंट

नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली की कार का एक्सीडेंट, दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती हो रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+