Breaking News Live: असम में कांग्रेस को झटका! कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने थामा BJP का दामन

Breaking News Live Updates: संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया ,आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर कथित यौन अत्याचार के आरोपी फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।

Breaking News Live

तो वहीं दूसरी ओर आज हिमाचल में सियासी ड्रामा पुरजोर ढंग से जारी है तो वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली बैठक गुरुवार आज दिल्ली में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल होंगें। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Feb 29, 2024, 11:12 PM IST

केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा सहित कई पार्टी नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक चल रही है।
Feb 29, 2024, 10:45 PM IST

असम में कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अब BJP में शामिल

बीजेपी में शामिल होने के बाद राणा गोस्वामी कहते हैं कि कुछ न कुछ होता रहता है, इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी छोड़नी पड़ी। मैं 7 साल तक पार्टी का सचिव भी रहा हूं, मैंने गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी के साथ काम किया है। गुलाम नबी आज़ाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पार्टी छोड़ दी। उसी तरह, उनका अनुसरण करते हुए, मैंने भी पार्टी छोड़ दी है।
Feb 29, 2024, 9:08 PM IST

'ममता बनर्जी के राज में जंगलराज है'

संदेशखाली घटना पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल का जंगलराज सबने देखा है। संदेशखाली का संदेश सभी तक पहुंच गया है कि ममता बनर्जी के राज में जंगलराज है और महिलाओं पर कैसे अत्याचार हो रहे हैं।
Feb 29, 2024, 7:05 PM IST

मजबूत जीडीपी 140 करोड़ भारतीयों की ताकत:पीएम मोदी

जीडीपी में वृद्ध पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2023-24 की तीसरी तिमाही में 8.4% की मजबूत जीडीपी वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत और इसकी क्षमता को दर्शाती है।"
Feb 29, 2024, 6:38 PM IST

निताशा कौल के भारत में प्रवेश की अनुमति संप्रभु निर्णय: विदेश मंत्रालय

ब्रिटेन की यह नागरिक निताशा कौल 22 फरवरी को भारत आई थी। हमारे देश में विदेशी नागरिकों का प्रवेश एक संप्रभु निर्णय है: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल
Feb 29, 2024, 6:10 PM IST

अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 8.4 प्रतिशत वृद्धि: केंद्र

भारतीय अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 8.4 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। सरकारी डेटा के मुताबिक एक साल पहले यह 4.3 प्रतिशत थी।
Feb 29, 2024, 4:55 PM IST

शेख शाहजहां के करीबी सहयोगी आमिर अली गाजी भी गिरफ्तार

शेख शाहजहां के करीबी सहयोगी आमिर अली गाजी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ मिनाखा अमीनुल इस्लाम खान ने इसकी जानकारी दी है।
Feb 29, 2024, 3:58 PM IST

देश में सेमीकंडक्टर फैब होगा स्थापित

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज प्रधानमंत्री ने देश में सेमीकंडक्टर फैब स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहला वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब टाटा और पावरचिप-ताइवान द्वारा स्थापित किया जाएगा, जिसका प्लांट धोलेरा में होगा।"
https://hindi.oneindia.com/news/india/aaj-ki-taja-khabar-29th-feb-2024-live-updates-himachal-politics-row-shahjahan-sheikh-giraftaar-hindi-891989.html
Feb 29, 2024, 3:28 PM IST

TMC ने शाहजहां शेख को 6 साल के लिए किया सस्पेंड

संदेशखाली हिंसा मामले में शाहजहां शेख को TMC ने 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।
Feb 29, 2024, 3:15 PM IST

Opinion Poll: क्या तेजस्वी का चलेगा जादू?

Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो बिहार में NDA को मिलेंगी कितनी सीटें? क्या तेजस्वी का चलेगा जादू?
Feb 29, 2024, 2:37 PM IST

बीजेपी का बड़ा हमला

गिरफ्तारी से पहले शाहजहां शेख ममता सरकार के संरक्षण में एक सुरक्षित घर में थे, अब, उन्हें पश्चिम के 'मेहमान-नवाज़ी' के तहत रखा गया है- बीजेपी सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
Feb 29, 2024, 1:50 PM IST

शाहजहां शेख मामले की जांच करेगी CID, ममता सरकार का फैसला

शाहजहां शेख मामले की जांच करेगी CID, ममता सरकार ने लिया फैसला।
Feb 29, 2024, 12:40 PM IST

इस्तीफे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मंत्री पद से अपने इस्तीफे पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "मैंने कहा था कि मैं इसको लेकर दबाव नहीं डालूंगा। बातचीत चल रही है। पर्यवेक्षक यहां हैं और वे सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनसे बात करेंगे। हमें सभी का आशीर्वाद प्राप्त है। कोई समस्या नहीं है"
Feb 29, 2024, 12:13 PM IST

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा

कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ''अभी इस पर मेरा कुछ भी कहना सही नहीं है। हमारे पर्यवेक्षक यहां आए हैं और उन्होंने स्थिति को देखा और समझा है। स्पीकर ने यह फैसला लिया है।''
Feb 29, 2024, 11:46 AM IST

नेता शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोका

संदेशखाली जा रहे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोका। हाई कोर्ट ने दी है इजाजत।
Feb 29, 2024, 11:25 AM IST

हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित

हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई है।
Feb 29, 2024, 11:06 AM IST

शाहजहां शेख को मिली 10 दिन की पुलिस हिरासत

संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
Feb 29, 2024, 10:25 AM IST

डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, 14 की मौत

डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 8 महिलाओं सहित 14 की मौत, गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे थे
Feb 29, 2024, 10:24 AM IST

पीएम मोदी ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
Feb 29, 2024, 9:40 AM IST

'ब्रेकफास्ट मीटिंग'

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में सभी कांग्रेस विधायकों की 'ब्रेकफास्ट मीटिंग' बुलाई है.
Feb 29, 2024, 8:39 AM IST

शाहजहां शेख गिरफ्तार

संदेशखाली कांड का सरगना शाहजहां शेख को आखिरकार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
शाहजहां शेख  गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+