MP News: डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 8 महिलाओं सहित 14 की मौत, गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे थे

डिंडोरी में गुरुवार को बड़झर घाट पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार पीकअप वाहन पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे लोगो से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है।

हादसा शहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Dindori breaking news,

हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। वहीं घायलों को नजदीकी शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है् जिसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Recommended Video

    MP News: डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 8 महिलाओं सहित 14 की मौत, गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे थे

    डिंडौरी में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की आकस्मिक मौत पर मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा, ' घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके डिंडौरी पहुंच रहीं हैं।

    बड़झर में रोड एक्सीडेंट में शिकार हुए लोग आमादेवी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के समय ये सभी किसी कार्यक्रम से अपने घर को लौट रहे थे। इनमें जिन 14 लोगों की जान गई है। उसमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष है। मृतकों की पहचान मदन सिंह आर्मो,सरजू, कृपाल, पुन्नू, भद्दी बाई, सेम बाई, तितरी बाई, सावित्री, मुलिया, पीतम बरकड़े, लाल सिंह, रामी बाई, बसंती, रामवती, के रूप में हुई है। वहीं, 21 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+