Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो बिहार में NDA को मिलेंगी कितनी सीटें? क्या तेजस्वी का चलेगा जादू?

India TV-CNX Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में इस वक्त सियासी दल जुटे हुए हैं। भाजपा की ओर से इस बार 400 सीटें जीतने का दावा किया गया है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस बिखराव के दौर से गुजर रही है।

Opinion Poll

एनडीए को हराने के लिए बने 'इंडिया अलायंस' के कई साथी अब अपना पाला बदल चुके हैं, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

बिहार की सियासत की बात करें तो जो बीजेपी वहां पर कुछ वक्त पहले हाशिए पर थी, अब वो काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। लेकिन क्या नीतीश कुमार की वापसी लोकसभा चुनाव 2024 के रण में उसके लिए फायदेमंद होगी या फिर बिहार के चर्चित नेताओं में अपना नाम दर्ज कराने वाले तेजस्वी यादव यहां पर कुछ बड़ा कमाल करेंगे?

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने किया सर्वे

ये प्रश्न ही हर किसी के मन में घूम रहा है, इस सवाल का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एक ओपिनियन पोल किया, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। इस सर्वे के मुताबिक नीतीश कुमार की वापसी बीजेपी खेमा के लिए सही साबित होती दिख रही है क्योंकि इस सर्वे में एनडीए को बंपर सीटें मिलती दिख रही हैं।

क्या कहता है ओपिनियन पोल?

आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं , जिसमें से जनता ने 35 सीटें एनडीए को दी हैं, जिसमें भाजपा को 17 सीटें और जेडीयू को 12 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि इंडिया अलायंस को तगड़ा झटका मिलते दिख रहा है।

एनडीए को 52 प्रतिशत वोट

अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को 52 प्रतिशत और I.N.D.I.A को 34 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि 14 प्रतिशत वोट अन्य के खाते में हैं।

India TV-CNX Opinion Poll का रिजल्ट निम्नलिखित हैं

एनडीए को 35 सीटें

  • बीजेपी: 17
  • जनता दल-यू: 12
  • एलजेपी-आर: 3
  • आरएलजेपी: 1
  • एच.ए.एम: 1
  • आरएलएम: 1

I.N.D.I.A को 5 सीटें

  • आरजेडी: 4
  • कांग्रेस: 1

साल 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम क्या थे?

  • कुल सीटें -40
  • भाजपा- 17 सीटों पर विजयी
  • जद (यू) -16 सीटों पर विजयी
  • लोक जनशक्ति पार्टी -6 सीटों पर विजयी
  • कांग्रेस -1 सीट पर विजयी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+