Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIVE:राजकोट गेम जोन अग्निकांड में एक मालिक प्रकाश हिरेन की भी जलकर मौत

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर चक्रवात का मुकाबला किया। केंद्र से राज्य सरकार को हर संभव ​मदद मिल रही है। आज भारत विकसित हो रहा। इस विकास का सबसे मजबूत पिलर पूर्व भारत है।

अगर मौसम की बात करें तो पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर गर्मी से परेशान है। राजस्थान के कई जिलों में पारा 50 पार पहुंच चुका है तो वहीं दिल्ल्ली में भयंकर गर्मी पड़ रही है।

Aaj ki Taja Khabar

मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 29, 2024, 1:04 AM IST

मुख्यमंत्री साहा ने अगरतला में राहत शिविर का दौरा किया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में राहत शिविर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि चक्रवात 'रेमल' के मद्देनजर हावड़ा नदी ने विभिन्न इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। ऐसे में लोगों की पूरी मदद की जाएगी।
May 28, 2024, 9:07 PM IST

दिल्ली:

शाहदरा के खेड़ा खुर्द गांव में एक गोदाम में आग लगी। मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
May 28, 2024, 9:06 PM IST

राजकोट आग हादसे में एक और बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 मई को गुजरात में राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन में लगी भयंकर आग लगने से मरने वालों उसका एक मालिक प्रकाश हिरेन भी शामलि है। जिनकी हादसे में जलकर मौत हो गई।
May 28, 2024, 6:43 PM IST

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विभव कुमार की पुलिस हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी है।
May 28, 2024, 6:18 PM IST

पटना:

राजद नेता मनोज झा ने कहा, "...देश की राजनीति करवट ले रही है। 4 जून से बदलाव होगा और वो बदलाव संविधान के पक्ष में होगा, युवाओं के रोजगार के पक्ष में होगा..
May 28, 2024, 6:17 PM IST

उत्तर प्रदेश

वाराणसी: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यह जोश और उत्साह इस बार परिवर्तन के लिए मतदान करने जा रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि यहां के लोग इस बार INDIA गठबंधन के प्रत्याशी(अजय राय) को वोट देकर ना केवल जीताने का काम करेंगे बल्कि रिकॉर्ड मतों से उनको जीताने का काम करेंगे
May 28, 2024, 5:11 PM IST

बंगाल में बोले पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 जून को नया इतिहास रचा जाएगा और वो इतिहास क्या होगा...फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा "मैं बीते दो महीनों के दौरान पश्चिम बंगाल के अनेक शहरों में गया हूं, मैं लगातार देख रहा हूं, इस बार TMC और इंडी वालों के बड़े-बड़े किले ध्वस्त होने वाले हैं। 4 जून को पूरा बंगाल बड़ी संख्या में कमल खिलाने जा रहा है।"
May 28, 2024, 3:43 PM IST

कांग्रेस टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा, "बंगाल को पहले कांग्रेस ने लूटा और फिर लेफ्ट ने। अब टीएमसी इसे दोनों हाथों से लूट रही है। कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी- ये तीनों पश्चिम बंगाल के आरोपी हैं। लोग यह भी जानते हैं कि सीपीएम को दिया गया हर वोट टीएमसी के खाते में जाएगा। टीएमसी और लेफ्ट एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
May 28, 2024, 3:30 PM IST

विकास का सबसे मजबूत पिलर पूर्व भारत है- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर चक्रवात का मुकाबला किया। केंद्र से राज्य सरकार को हर संभव ​मदद मिल रही है। आज भारत विकसित हो रहा। इस विकास का सबसे मजबूत पिलर पूर्व भारत है।
May 28, 2024, 2:39 PM IST

शेख समेत 7 आरोपियों के खिलाफ CBI ने फाइल की चार्जशीट

पश्चिम बंगाल में शाहजहां शेख समेत 7 आरोपियों के खिलाफ CBI ने फाइल चार्जशीट की।
May 28, 2024, 1:13 PM IST

दुमका में पीएम मोदी ने कहा

झारखंड के दुमका में पीएम मोदी ने कहा, "वे कह रहे हैं कि मोदी हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। इन्हें लगता है कि मोदी की छवि पर कीचड़ उछालेंगे तो मोदी डर जाएगा। अरे इंडिया गठबंधन वालों कान खोल कर सुन लो, तुम जितना कीचड़ उछालोगे, लोग उतने कमल ज्यादा खिलाएंगे"
May 28, 2024, 12:14 PM IST

राम रहीम को हाई कोर्ट से बड़ी राहत

रणजीत सिंह मर्डर मामले में राम रहीम को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मामले में राम रहीम को बरी कर दिया है।
May 28, 2024, 11:16 AM IST

मिजोरम में पत्थर की खदान के नीचे दबने से 7 लोगों की मौत

मिजोरम में पत्थर की खदान के नीचे दबने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
May 28, 2024, 11:04 AM IST

केजरीवाल की याचिका पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है।
May 28, 2024, 9:49 AM IST

24 साल से गालियां खा-खा कर...

ANI को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं तो पिछले 24 साल से गालियां खा-खा कर गाली प्रूफ बन गया हूं।मौत का सौदागर और गंदी नाली का कीड़ा कहा गया।
May 28, 2024, 9:38 AM IST

टीएमसी पार्टी बंगाल चुनाव में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है..

टीएमसी पार्टी बंगाल चुनाव में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है बीजेपी को सबसे ज्यादा सफलता पश्चिम बंगाल में मिल रही है-PM मोदी
May 28, 2024, 9:17 AM IST

ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है...

ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है, सरकार बदल रही है। मैंने कहा है कि मौजूदा ओडिशा सरकार की समाप्ति तिथि 4 जून है और 10 जून को बीजेपी सीएम शपथ लेंगे-PM मोदी
May 28, 2024, 8:12 AM IST

'फ्लाइट में बम...',IndiGo Flight को Bomb से उड़ाने की धमकी

'फ्लाइट में बम है...', IndiGo Flight को Bomb से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी विंडो से बाहर निकले लोग, Video
May 28, 2024, 7:28 AM IST

Weather: उत्तर से दक्षिण तक भीषण गर्मी, 3 दिन तक राहत नहीं

Weather Forecast: उत्तर से दक्षिण तक भीषण गर्मी, 3 दिन तक राहत नहीं, 9 राज्यों में Heat Wave का अलर्ट
May 28, 2024, 7:27 AM IST

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग

आज मंगलवार का दिन है और ब्रह्म योग है। मंगल का पूजन कुंडली के मंगल दोष को क्षीण करता है और जब मंगल मजबूत होता है तो अनेक कार्य सफलतापूर्वक होने लगते हैं। मंगल का सीधा संबंध आपकी अचल संपत्ति यानी जमीन, जायदाद से है।
May 28, 2024, 7:26 AM IST

आज है जेठ माह का बड़ा मंगल

Bada Mangal 2024: आज है जेठ माह का बड़ा मंगल, जानिए इस महीने कितने बुढ़वा मंगल?
May 28, 2024, 7:25 AM IST

IndiGo फ्लाइट में बम होने की खब

दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo फ्लाइट में बम होने की खबर, मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम, फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+