'फ्लाइट में बम है...', IndiGo Flight को Bomb से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी विंडो से बाहर निकले लोग, Video
IndiGo Flight Bomb Threat: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली से बनारस के लिए उड़ान भरनी थी कि तभी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी का कॉल आया , जिसके बाद फ्लाइट को तुरंत रनवे पर रोक दिया गया और सभी यात्रियों को जल्दी-जल्दी बाहर निकाला गया।

बम की सूचना मिलते ही यात्री और क्रू मेंबर्स के बीच खलबली मच गई, फ्लाइट को तुरंत आइसोलेटेड प्लेस पर ले जाया गया और यात्रियों को सुरक्षित निकालकर वापस एयरपोर्ट के अंदर पहुंचाया गया तो वहीं एविएशन सिक्योरिटी और बम डिस्पोजेबल टीम फ्लाइट की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट को आज सुबह 5:35 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन विमान के उड़ने से चंद मिनट पहले ही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली।
सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया
हवाईअड्डे के अधिकारी ने मीडिया तो जानकारी दी कि दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया है। विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है, सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, उड़ान का निरीक्षण किया जा रहा है।
कुछ लोग तो खिड़की से भी बाहर निकलते नजर आए
अब विमान में सही में बम था या फिर ये कोई फेक कॉल थी, इसकी भी जांच की जा रही है। इसी बीच इस घटना से ही जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है कि जिसमें आप देख सकते हैं कि यात्रियों को किस तरह से जल्दी-जल्दी विमान से निकाला जा रहा है, कुछ लोग तो खिड़की से भी बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।
आप वीडियो देखकर वहां के हालात का अंदाजा लगा सकते हैं। इन दिनों बम की धमकी देने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं, बीते दिनों दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद काफी अफरातफरी मच गई थी, हालांकि बाद में पता चला कि वो फेक खबर थी।












Click it and Unblock the Notifications