Weather Forecast: उत्तर से दक्षिण तक भीषण गर्मी, 3 दिन तक राहत नहीं, 9 राज्यों में Heat Wave का अलर्ट
भारत में चक्रवात रेमल प्रभावित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों को छोड़कर कई राज्यों में गर्मी चरम पर है। दोपहर के वक्त न्यूनतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। गर्मी के प्रकोप का असर पर जनजीवन के साथ के वन्य जीवों पर भी पड़ने लगा है। इस बीच आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल अभी हफ्ते के शुरुआती तीन दिन तापमान में कोई बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी अपना पूर्वानुमान जारी किया है।
भारत के कई राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। ऐसे में हीट स्ट्रोक के मामले भी बढ़े हैं। देश के 37 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी का सितम जारी है। ऐसे में इन राज्यों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान का फलौदी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक राजस्थान और दिल्ली का तापमान सबसे अधिक रहा। जबकि पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। सोमवार को कई राज्यों में अधिकतम तपमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
Recommended Video
इन राज्यों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक
महाराष्ट्र के अकोला और यवतमाल में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस और 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जबकि मध्य प्रदेश के सागर में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस, गुना में 46.2 डिग्री सेल्सियस और खजुराहो में 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
आईएमडी के बड़े अपडेट्स
- पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 31 मई, 2024 को उष्ण लहर रहने की संभावना है।
- पश्चिम राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर, जबकि हिमांचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अलग अलग स्थानों पर 30 मई, 2024 को उष्ण लहर रहने की संभावना है।
- पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर रहने की संभावना है जबकि जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों में ऊष्ण लहर की चेतावनी जारी की गई है।
- उप हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 28 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की बहुत संभावना है।
- अरुणाचल प्रदेश में 29 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) और 28 मई, 2024 को अत्यंत भारी वर्षा (204.4 मिलीमीटर तक) होने की संभावना है।
- असम एवं मेघालय में 28 मई को अलग अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (अधिकतम 204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है, जबकि 29 और 30 मई 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications