Bada Mangal 2024: आज है जेठ माह का बड़ा मंगल, जानिए इस महीने कितने बुढ़वा मंगल?
Bada Mangal 2024: आज जेठ माह का पहला मंगल है, जिसे कि बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जानते हैं। इस माह के हर मंगल को इसी नाम से पुकारा जाता है, इस महीने चार बड़े मंगल आने वाले हैं।
आपको बता दें कि राम भक्त हनुमान की पूजा जो भी इंसान संच्चे मन से करता है ना, उसकी हर इच्छा तो पूरी होती ही है साथ उसका समाज में यश और सम्मान भी बढ़ता है और भूलकर भी उस पर कोई संकट नहीं आता है।

आज के दिन भक्तगण व्रत रखते हैं और हनुमान जी की पूजा करते हैं। मंदिरों पर भजन-कीर्तन हो रहे हैं तो कहीं-कहीं पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
इस महीने के बड़े मंगल की तिथियां निम्नलिखित हैं। जो लोग आज व्रत नहीं रख पाए वो निम्नलिखित तिथियों पर उपवास रख सकते हैं।
- 28 मई 2024
- 4 जून 2024
- 11 जून 2024
- 18 जून 2024
महत्व
कहते हैं कि इसी दिन प्रभु श्री राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी इसलिए ये दिन बेहद पावन है। आज के दिन लोग हनुमान जी को लड्डू और रोट (मीठी पूड़ी) का भोग लगाते हैं। आज के दिन हनुमान जी की पूजा आरती के साथ करनी चाहिए , जो भक्त ऐसा करता है उसकी हर इच्छा तो पूरी होती ही है साथ ही उसे घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
हनुमान जी की विशेष आरती ( Hanuman ji ki Aarti)
- आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
- जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।
- अनजानी पुत्र महाबलदायी।
- संतान के प्रभु सदा सहाई। दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।
- लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
- जात पवनसुत बार न लाई। लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
- लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
- आणि संजीवन प्राण उबारे। पैठी पताल तोरि जम कारे।
- अहिरावण की भुजा उखाड़े। बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।
- सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे।
- जै जै जै हनुमान उचारे। कंचन थार कपूर लौ छाई।
- आरती करत अंजना माई। लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई।
- तुलसीदास प्रभु कीरति गाई। जो हनुमान जी की आरती गावै।
- बसी बैकुंठ परमपद पावै।
- आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications