Breaking News Live: मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी ने जारी की प्रचारकों की लिस्ट

Breaking News Live Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने आप नेता सोमनाथ भारती समेत आप के कई मंत्री व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उधर, केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।

Breaking News Live

जबकि दूसरी ओर यूपी के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी है, उसे चेस्ट पेन की शिकायत हुई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 26, 2024, 11:55 PM IST

पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी ने जारी की प्रचारकों की लिस्ट

पश्चिम बंगाल की सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की इस लिस्ट में 40 दिग्गजों को शामिल किया गया है।
Mar 26, 2024, 11:27 PM IST

बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत बीजेपी के 40 दिग्गजों को शामिल किया गया है।
Mar 26, 2024, 10:59 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा की तीसरी कैंडिडेट्स लिस्ट जारी

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी कैंडिडेट्स लिस्ट जारी की है। जिसके तहत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
Mar 26, 2024, 9:15 PM IST

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की

दो राज्यों की कुल पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया, सूची में छत्तीसगढ़ की चार लोकसभा सीट और तमिलनाडु की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई।
Mar 26, 2024, 9:13 PM IST

दिल्ली:

राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "हमारा गठबंधन सबसे पुराना है। हम हर परिस्थिति में साथ रहे हैं... हमारा मेन एजेंडा भाजपा को रोकना है, बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा... लेफ्ट पार्टियां, कांग्रेस और RJD मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सभी को सम्मानजनक सीटें मिल रही हैं और जल्द ही हम इसकी घोषणा करेंगे।
Mar 26, 2024, 7:59 PM IST

दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव-संगठन के.सी. वेणुगोपाल कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक के आवास पर पहुंचे।
Mar 26, 2024, 7:58 PM IST

उत्तराखंड:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कहा, "यह लोकतंत्र पर हमला है...वे चुनाव की प्रणाली को नहीं चाहते। वे पुतिन के रास्ते पर जाना चाहते हैं..."
Mar 26, 2024, 6:41 PM IST
पंजाब

दिल्ली: भाजपा में शामिल होने पर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "मैंने जब भी प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से पंजाब को लेकर कोई बात की है तो उन्होंने हमेशा उसे सकारात्मक तरीके से लिया है... हम पंजाब को आगे लेकर जाना चाहते हैं... जब देश आगे बढ़ रहा है तो पंजाब क्यों पीछे रहे?
Mar 26, 2024, 5:34 PM IST

अफजाल अंसारी ने कहा

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की स्वास्थ्य स्थिति पर उनके भाई अफजाल अंसारी ने कहा, ''आईसीयू में मैं उनसे 5 मिनट के लिए मिला। वह होश में हैं। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें खाने में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था। ऐसा दूसरी बार हुआ है। अगर डॉक्टर उनका सही इलाज देने में असमर्थ हैं, तो उन्हें अभी भी समय रहते उन्हें रेफर करना चाहिए।''
Mar 26, 2024, 4:44 PM IST

सुखबीर सिंह बादल ने कहा

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "शिरोमणि अकाली दल कोई मामूली सियासी पार्टी नहीं है, यह एक उसूल वाली पार्टी है। हमारे लिए नंबर गेम से ज्यादा उसूल महत्वपूर्ण हैं। अकाली दल ने सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, कौम की रक्षा, पंजाब की रक्षा, शांति और भाईचारा पंजाब में बना रहे यह अकाली दल की जिम्मेदारी है। दिल्ली की राष्ट्रीय पार्टियां सिर्फ वोट की राजनीति करती है, हम वोट की राजनीति नहीं करते।"
Mar 26, 2024, 3:52 PM IST

पाकिस्तान के शांगला में आत्मघाती हमला

पाकिस्तान के शांगला में आत्मघाती हमला हुआ है। जिसमें 5 चीनी नागरिक समेत कई लोगों की मौत हो गई।
Mar 26, 2024, 3:28 PM IST

बीजेपी ने जारी की एक और लिस्ट

बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की।
Mar 26, 2024, 2:22 PM IST

अरुण गोविल की प्रतिक्रिया

यूपी के मेरठ से बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा, ''मैं रोमांचित हूं कि मैं मेरठ से चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि मेरा जन्म और पालन-पोषण वहीं हुआ है।''
Mar 26, 2024, 1:45 PM IST

वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर

बीजेपी सांसद वरुण गांधी को बीजेपी से लोकसभा टिकट नहीं मिलने पर बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "उन्हें यहां आना चाहिए। हमें खुशी होगी। वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं। उनकी छवि साफ है।" भाजपा ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया क्योंकि वह गांधी परिवार से संबंधित हैं।"
Mar 26, 2024, 1:26 PM IST

कोर्ट ने के कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत ने बीआरएस नेता के कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Mar 26, 2024, 1:24 PM IST

उपचुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

बीजेपी ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।
Mar 26, 2024, 12:57 PM IST

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें

दिल्ली: शराब नीति मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय की ओर विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें कीं।
Mar 26, 2024, 12:07 PM IST

बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन किया।
Mar 26, 2024, 11:51 AM IST

तेल टैंकर गोदाम में आग लगी

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक तेल टैंकर गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
Mar 26, 2024, 11:20 AM IST

पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में सीट बंटवारे पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "पार्टी ने फैसला किया है कि हम सभी 13 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। हम लोगों से सीधे संपर्क में रहना चाहते हैं।"
Mar 26, 2024, 11:01 AM IST

हरजोत सिंह बैंस को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

पंजाब सरकार में मंत्री और AAP नेता हरजोत सिंह बैंस को दिल्ली पुलिस ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में ले लिया है।
Mar 26, 2024, 10:47 AM IST

पांच मिनट में एरिया खाली कर दीजिए

दिल्ली पुलिस ने आप प्रदर्शनकारियों के लिए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर घोषणा की। पुलिस ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है, विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है और 5 मिनट के भीतर क्षेत्र को खाली कर दिया जाना चाहिए।
Mar 26, 2024, 10:33 AM IST

सौरभ भारद्वाज ने कहा

AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "ED की हिरासत से भी दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्य की स्वास्थ्य देखभाल को लेकर चिंतित हैं। उन्हें चिंता है कि उनके जेल जाने से दिल्ली की जनता को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े। CM को जानकारी मिली है कि मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले टेस्ट में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुझे इसके समाधान के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है। मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके CM भी जेल में हैं, वे केवल आपके बारे में सोच रहे हैं।''
Mar 26, 2024, 9:27 AM IST

मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 बंद है

सुरक्षा कारणों की वजह से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 बंद है-डीएमआरसी
Mar 26, 2024, 8:52 AM IST

आज प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करेगी AAP

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में PM आवास का घेराव करेंगे AAP कार्यकर्ता, इन रास्तों पर लग सकता है जाम
Mar 26, 2024, 8:51 AM IST

मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश रची जा रही

मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश रची जा रही, उन्हें दूसरे राज्य में रखा जाए: अफजाल अंसारी
Mar 26, 2024, 8:51 AM IST

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी

मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, खाने में जहर देने का लगाया था आरोप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+