मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, खाने में जहर देने का लगाया था आरोप

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब हो गई है। उसे कड़ी सुरक्षा के साथ बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ICU में उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले उसने कोर्ट में अर्जी दी थी कि उसे जहर देकर मारने की साजिश रची जा रही है।

अस्पताल का कहना है कि उनका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर है। आपको बता दें कि दो दिन पहले मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर एक जेलर और दो डिप्टी जेलर सस्पेंड किया जा चुके हैं।

mukhtar ansari admitted to hospital

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि उसे जेल में स्लो प्वॉइजन दिया गया है। 21 मार्च को बाराबंकी एमपी- एमएलए कोर्ट में चर्चित एम्बुलेंस केस में मुख्तार अंसारी की पेशी हुई थी। इस दौरान मुख्तार अंसारी ने वकील के माध्यम से कोर्ट में आवेदन दिया कि 19 मार्च की रात खाने में पॉइजन दिया गया। इसकी वजह से तबीयत खराब हो गई।

Recommended Video

    मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, खाने में जहर देने का लगाया था आरोप

    अर्जी में मुख्तार ने लिखा था, "ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा। मुझे बहुत घबराहट हो रही है। इससे पहले मेरी तबीयत पूरी तरह से ठीक थी। लेकिन अचानक बिगड़ गई है। कृपया मेरा सही से डॉक्टरों की टीम बनाकर इलाज करवा दें। 40 दिन पहले भी मुझे विषाक्त प्रदार्थ दिया गया था।"

    3 जेल अधिकारी सस्पेंड

    इस शिकायत के बाद 24 मार्च को मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर एक जेलर और दो डिप्टी जेलर सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड होने वालों में आरोपी जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार व डिप्टी जेलर अरविंद कुमार हैं। तीनों अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

    आपको बता दें कि बाराबंकी एमपी- एमएलए कोर्ट में आवेदन दिए जाने के बाद मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य की जांच के लिए दो डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम जेल पहुंची थी।

    कब्ज और दर्दी की थी शिकायत

    जेल पहुंचने वाले टीम में एक फिजिशियन और एक ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर शामिल थे। टीम ने मुख्तार के स्वास्थ्य की जांच की और ब्लड टेस्ट किया गया। सभी रिपोर्ट आने के बाद मुख्तार को कब्ज और दर्द की कुछ दवाइयां भी दी गई।

    हालांकि तब जहर देनी जैसी बातें नहीं कही गई थीं। डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को बताया था कि रोजा रहने के कारण ऐसा हो रहा है। भूख के कारण अचानक ओवरफीडिंग की वजह से मुख्तार को दिक्कत हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+