AAP Protest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में PM आवास का घेराव करेंगे AAP कार्यकर्ता, यहां लग सकता है जाम

Arvind Kejriwal Arrest: पिछले दिनों शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी। अब इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) आज पीएम आवास का घेराव करने की तैयारी कर रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि आज यानी मंगलवार को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

aap-will-surround-prime-minister-residence


एडवाइजरी के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में मंगलवार को विशेष कानून-व्यवस्था के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। इसमें कहा गया, "नई दिल्ली क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किसी भी वाहन को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर कहीं भी रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोगों के सामान्य प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, उपरोक्त सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और अनुचित पार्किंग व कानूनी निर्देशों की अवज्ञा के लिए मुकदमा चलाया जाएगा।''

Recommended Video

    AAP Protest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में PM आवास का घेराव करेंगे AAP कार्यकर्ता

    आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए आज दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल सकती है। आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से नई दिल्ली के कई रास्तों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कुछ मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया जा सकता है।

    पटेल चौक, उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग ऐसे मेट्रो स्टेशन हैं जिन्हें बंद किया जा सकता है। आप की प्रेस रिलीज के मुताबिक, कार्यकर्ता सुबह 10 बजे पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास इकट्ठे होगी। वहां से पीएम आवास का घेराव करने के लिए निकलेगी।

    किन रूट्स से न निकलें

    •केमल अतातुर्क मार्ग
    •सफदरजंग रोड
    •अकबर रोड
    •तीन मूर्ति मार्ग

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी कि उपरोक्त सड़कों से बचने/बायपास करके सहयोग करें और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें। जो लोग आईएसबीटी/रेलवे स्टेशनों/इंदिरा गांधी हवाई अड्डे की ओर जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त समय लेकर ही घर से चलें।

    आवश्यकता पड़ने पर डायवर्जन

    •अरबिंदो चौक
    •तुगलक रोड
    •सम्राट होटल
    •जिमखाना डाकघर
    •तीन मूर्ति हाइफा गोलचक्कर
    •नीति मार्ग
    •कौटिल्य मार्ग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+