LIVE: राम नवमी की पूर्व संध्या पर अयोध्या में लेजर शो, दिखा अद्भुत नजारा

Breaking News Live Updates: बिहार के गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा संविधान शुद्ध है। संविधान निर्माताओं ने समृद्ध भारत का सपना देखा था। हालांकि, देश में दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अवसर खो दिया। 25 करोड़ गरीबों को आपके 'सेवक' ने गरीबी से बाहर निकाला है।

वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीएसपी ने आज उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उसने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी को जौनपुर से टिकट दिया है।

Breaking News

अगर मौसम की बात करें तो देश में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तरभारत के मैदानी इलाके अभी से ही आग उगल रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 16, 2024, 11:46 PM IST

राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को 2 विकेट से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने केकेआरको 2 विकेट से हराया। जॉस बटलर के शानदार शतक के सामने फीका पड़ा सुनील नारायरण का शतक
Apr 16, 2024, 11:07 PM IST

राम नवमी की पूर्व संध्या पर अयोध्या में लेजर शो, दिखा अद्भुत नजारा

राम नवमी की पूर्व संध्या पर अयोध्या में लेजर शो का आयोजन किया गया।
Apr 16, 2024, 8:36 PM IST

AAP छात्र विंग CYSS के कई स्वयंसेवक पुलिस हिरासत में

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आप छात्र विंग CYSS के कई स्वयंसेवकों ने प्रदर्शन किया। कई स्वयंसेवक पुलिस हिरासत में लिए गए।
Apr 16, 2024, 7:21 PM IST

'संविधान को खत्म करने का काम कांग्रेस ने किया', BJP

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने कहा कि संविधान को खत्म करने का काम हमने नहीं कांग्रेस ने किया है... संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार संविधान पर चर्चा की और हमारी सरकार ने बीआर अंबेडकर को सम्मान दिया।
Apr 16, 2024, 4:52 PM IST

AAP ने गुजरात के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, राघव चड्ढा और अन्य नेता शामिल हैं। इनके साथ ही सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री एस गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत भी स्टार प्रचारक होंगे।
Apr 16, 2024, 2:31 PM IST

यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी

UPSC Result Out: यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
Apr 16, 2024, 2:31 PM IST

पूर्णिया रैली में पीएम मोदी ने की युवाओं की बात

बिहार के नौजवान मेरी हर बात को स्वीकार करते हैं', पूर्णिया रैली में बोले पीएम मोदी
Apr 16, 2024, 2:03 PM IST

यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी

यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप।
Apr 16, 2024, 1:44 PM IST

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

चुनावी बॉन्ड पर पीएम मोदी के जवाब पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'यह (चुनावी बॉन्ड) नरेंद्र मोदी की मास्टर स्कीम थी, पूरा विचार उनका था।'
Apr 16, 2024, 1:11 PM IST

सुप्रीम कोर्ट में बोले बाबा रामदेव

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से कहा कि आपकी बहुत गरिमा है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को फटकार भी लगाई। मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।
Apr 16, 2024, 12:30 PM IST

पतंजलि मामले में बाबा रामदेव को राहत नहीं

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को माफ करने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।
Apr 16, 2024, 11:46 AM IST

बीजेपी की सूची जारी

बीजेपी ने तेलंगाना और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की।
Apr 16, 2024, 11:15 AM IST

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'घमंडिया गठबंधन' के पास कोई विजन या भरोसा नहीं है। जब वे वोट मांगते हैं, तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काम पर वोट मांगते हैं। पूरा बिहार जानता है कि वे क्यों प्रयास करते हैं और लेते हैं। वे सिर्फ नीतीश जी और केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम का श्रेय लेते हैं।”
Apr 16, 2024, 10:55 AM IST

संविधान निर्माताओं ने समृद्ध भारत का सपना देखा था- PM

बिहार के गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा संविधान शुद्ध है। संविधान निर्माताओं ने समृद्ध भारत का सपना देखा था। हालांकि, देश में दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अवसर खो दिया। 25 करोड़ गरीबों को आपके 'सेवक' ने गरीबी से बाहर निकाला है।
Apr 16, 2024, 10:34 AM IST

केजरीवाल का जेल से संदेश

AAP सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश और दिल्ली की जनता के लिए बेटे और भाई की तरह काम करने वाले अरविंद केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजा है कि 'मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं'। दिल्ली के तीन बार निर्वाचित सीएम भगवंत मान की मुलाकात एक कांच के जरिए कराई गई, इससे साफ है कि प्रधानमंत्री के मन में अरविंद केजरीवाल के प्रति नफरत की भावना है।
Apr 16, 2024, 10:05 AM IST

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, नाव पलटने से चार लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बटवार में झेलम में एक नाव पलटी खा जाने से चार जनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव में स्कूली बच्चों समेत कई लोग मौजूद थे।
Apr 16, 2024, 9:15 AM IST

PM मोदी आज 2 राज्यों में 4 रैलियों को करेंगे संबोधित

Today in Politics: PM मोदी आज 2 राज्यों में 4 रैलियों को करेंगे संबोधित, VVPAT पर SC में सुनवाई
Apr 16, 2024, 9:14 AM IST

धनंजय सिंह की पत्नी को जौनपुर से टिकट

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी को जौनपुर से टिकट, BSP ने जारी की एक और लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+