LIVE: यूएस फुटबॉल आइकॉन ओजे सिम्पसन का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Breaking News Live Updates: पीएम मोदी ने उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग विकास और विरासत के विरोधी हैं।

उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एक बार फिर ललकारा है। एएनआई को दिए इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद से निपटने में सक्षम नहीं है तो हम मदद करने को तैयार है।

Aaj ki Taja Khabar 11 April 2024

जहां देश में सियासी पारा उबाल पर है वहीं दूसरी ओर देश में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तर भारत के मैदानी इलाके अभी से ही आग उगल रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 11, 2024, 11:28 PM IST

आर्मी ने त्रिशक्ति कोरएटीजीएम का परीक्षण किया

भारतीय सेना ने सिक्किम में 17000 फीट के सुपर हाई-एल्टीट्यूड क्षेत्र में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) त्रिशक्ति कोर के लिए फायरिंग का प्रशिक्षण अभ्यास किया गया। प्रशिक्षण अभ्यास में संपूर्ण पूर्वी कमान की मैकेनाइज्ड और इन्फैंट्री इकाइयों की मिसाइल फायरिंग यूनिट्स ने भाग लिया।
Apr 11, 2024, 11:09 PM IST

अमेरिकी फुटबॉल आइकन ओजे सिम्पसन का निधन

अमेरिकी फुटबॉल आइकन ओजे सिम्पसन का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके परिवार ने उनके आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। सिम्पसन के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में उनके परिवार ने लिखा, " कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हमारे पिता, ओरेंथल जेम्स सिम्पसन ने 10 अप्रैल को दम तोड़ दिया।"
Apr 11, 2024, 10:02 PM IST

देवास में मोती बंगला के पास झुग्गी में आग

मध्य प्रदेश के देवास जिले में मोती बंगला स्थित झुग्गी बस्ती में आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास किए हैं।
Apr 11, 2024, 9:24 PM IST

तमिनाडु में मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मतदान शुरु होने से पहले तमिलनाडु में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। तिरुचिरापल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए फ्लैग मार्च किया।
Apr 11, 2024, 8:14 PM IST

अभिनेता सलमान खान ने दी फैंस को मुबारकबाद

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने ईद के खास मौके पर लोगों का अभिवादन किया।
Apr 11, 2024, 8:13 PM IST

ईद पर शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस का हुजूम

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान ने ईद पर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया जो उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में उनके आवास के बाहर एकत्र हुए थे।
Apr 11, 2024, 7:38 PM IST

ऑफिस पर पुलिस छापेमारी का दावा

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने अपने ऑफिस पर पुलिस छापेमारी का दावा किया है।
Apr 11, 2024, 7:36 PM IST

कासगंज में बड़ा हादसा, 4 लोगों की डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज में नदरई नहर में 9 लोग डूब गए, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 4 शव बाहर निकाले हैं।
Apr 11, 2024, 6:34 PM IST

राहुल गांधी ने अडानी को लेकर पीएम मोदी को घेरा

जोधपुर, राजस्थान: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी ने सारा लाभ एक ही व्यक्ति को दे दिया। मैंने संसद में इस बारे में बात की। जिसके बाद उन्होंने मेरी सदस्यता छीन ली। सुप्रीम कोर्ट ने मुझे दोबारा सांसद बनाया। मैंने तो यही पूछा था कि अडानी हर इंडस्ट्री में क्यों दिखते हैं। मैंने पीएम मोदी से पूछा कि उनका अडानी से क्या रिश्ता है? उन्होंने मेरी सदस्यता रद्द कर दी और मेरा घर ले लिया। उन्हें लगता है कि अगर वे मेरा घर ले लेंगे तो मैं चुप हो जाऊंगा। मैंने घर की चाबी सौंप दीं और कहा कि मुझे आपका घर नहीं चाहिए, मेरे पास भारत में करोड़ों घर हैं। मैं करोड़ों लोगों के दिलों में रहता हूं।"
Apr 11, 2024, 6:33 PM IST

ओडिशा BJD ने जारी की चौथी लिस्ट

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों और लोकसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार की चौथी सूची की घोषणा की।
Apr 11, 2024, 6:01 PM IST

राजनाथ सिंह का इंटरव्यू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1975 के आपातकाल पर कहा, ''...मुझे आपातकाल के दौरान मेरी मां के अंतिम संस्कार के लिए पैरोल भी नहीं दिया गया...वो लोग हम लोगों पर तानाशाही के आरोप लगाते हैं। अपने गिरेबान में झांक कर नहीं देखते हैं...''
Apr 11, 2024, 6:01 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने LAC पर चीन द्वारा निर्माण और अरुणाचल प्रदेश के कई गांवों का नाम बदलने पर कहा, "LAC के उस पार जो उनकी ज़मीन है उसपर वे कुछ करते हैं, तो मैं इस संबंध में क्या कर सकता हूं...बॉर्डर के पास हमने भी काफी निर्माण किया है...लेकिन दोनों देशों की ओर से शांति स्थापित करने के प्रयास भी होने चाहिए।
Apr 11, 2024, 6:00 PM IST

पटना

देश में काम होना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो वे बताएं कि बिहार के लिए 5 साल क्या करेंगे...इस पर बात होनी चाहिए: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव
Apr 11, 2024, 5:15 PM IST

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे में एक्शन

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा: नारनौल में आरटीए, महेंद्रगढ़ के सहायक सचिव प्रदीप कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Apr 11, 2024, 4:37 PM IST

पीएम मोदी ने कहा

राजस्थान के करौली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। INDI गठबंधन के लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। एक तरफ, मोदी हैं जो आह्वान करते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और दूसरी तरफ ये ही लोग हैं जो भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहते हैं। मोदी को कितनी भी धमकियां दी जाएं, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही है ये मोदी की गारंटी है।''
Apr 11, 2024, 4:00 PM IST

भारत में राम राज्य का आगाज होकर ही रहेगा- राजनाथ सिंह

मध्य प्रदेश के सतना में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत में राम राज्य का आगाज होकर ही रहेगा, कोई रोक नहीं सकता। मुझे लगता है कि पीओके में लोग सोचते हैं कि उनका विकास केवल यहीं संभव है। पीएम मोदी के हाथ, पाकिस्तान के नहीं। पीओके के लोग कह सकते हैं कि वे भारत के साथ रहना चाहते हैं, पीओके हमारा (भारत) हिस्सा था, है और रहेगा।
Apr 11, 2024, 3:18 PM IST

बीजेपी में आते ही कांग्रेस पर हमलावर हुए रोहन गुप्ता

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने इंडिया अलायंस को लेकर कहा, "यह एक अप्राकृतिक गठबंधन है और लोग किसी भी अप्राकृतिक चीज़ पर भरोसा नहीं करेंगे। जब भी कोई गठबंधन बनाया जाता है, तो यह उन मूल मूल्यों के बारे में एक संदेश देने के लिए होता है जिनके लिए हम एकजुट हो रहे हैं। आप इसके मूल मूल मूल्यों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। आप राष्ट्रवाद और सनातन का अपमान नहीं कर सकते और संविधान के बारे में बात कर सकते हैं। वामपंथी दल हमेशा देश के खिलाफ रहे हैं, आप उनके साथ गठबंधन कर रहे हैं और आप देश के खिलाफ हैं उनके साथ गठबंधन बनाना।
Apr 11, 2024, 1:58 PM IST

के कविता गिरफ्तार

दिल्ली शराब नीति मामले में CBI ने के कविता को गिरफ्तार कर लिया है।
Apr 11, 2024, 1:53 PM IST

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को ललकारा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एक बार फिर ललकारा है। एएनआई को दिए इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद से निपटने में सक्षम नहीं है तो हम मदद करने को तैयार है।
Apr 11, 2024, 1:45 PM IST

उत्तराखंड में गरजे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग विकास और विरासत के विरोधी हैं।
Apr 11, 2024, 1:09 PM IST

गुजरात के पूर्व कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता भाजपा में शामिल

गुजरात के पूर्व कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
Apr 11, 2024, 12:19 PM IST

आंध्र प्रदेश में करंट लगने से 13 बच्चे घायल

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिन्ना तेकुर गांव में उगादी उत्सव समारोह के दौरान बिजली का करंट लगने से कम से कम 13 बच्चे घायल हो गए।
Apr 11, 2024, 11:51 AM IST

पूर्व बसपा नेता मलूक नागर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल

पूर्व बसपा नेता मलूक नागर दिल्ली में पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए।
Apr 11, 2024, 10:47 AM IST

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चों की मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सड़क हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।
Apr 11, 2024, 10:38 AM IST

सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा का घोषणा पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
Apr 11, 2024, 10:36 AM IST

बंगाल में लागू नहीं होने दूंगी UCC और CAA- ममता

कोलकाता में ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान ममता ने भाजपा पर जोरदार प्रहार किया। ममता ने कहा कि बंगाल में वह यूनिफॉर्म सिविल कोड, एनआरसी और सीएए लागू नहीं होने देंगी।
Apr 11, 2024, 9:34 AM IST

1 आतंकी ढेर...

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर
Apr 11, 2024, 9:32 AM IST

15 अप्रैल को सुनवाई होगी

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+