Aaj Ka Taaja Samachar: गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने लिंगराज कन्नी को पार्टी से निकाला

Aaj Ka Taaja Samachar: सावन का पहला सोमवार आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखा गया, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन पर तंज कसते हुए कहा, "पुतिन बात तो अच्छी करते हैं, लेकिन रात में बम बरसाते हैं।"

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें...

LIVE Feed
Jul 14, 2025, 3:00 PM IST

लॉर्ड्स में भारत का सबसे बड़ा चेज कितना?

लॉर्ड्स में भारत का सबसे बड़ा चेज कितना? क्या टीम इंडिया आज रचेगी नया इतिहास
Jul 14, 2025, 3:00 PM IST

Air India हादसा: 2 बार बदला गया था फ्यूल स्विच यूनिट

Air India हादसा: 2 बार बदला गया था फ्यूल स्विच यूनिट, क्यों किया गया था ऐसा? कंपनी ने दिया ये जवाब
Jul 14, 2025, 12:56 PM IST

अगर निमिशा प्रिया की जान चली गई तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में यमन में फांसी की सजा झेल रही निमिशा प्रिया के मामले की सुनवाई के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल (AGI) ने कहा कि "यह एक अत्यंत जटिल मामला है" और भारत सरकार की हस्तक्षेप करने की क्षमता सीमित है। AGI ने कहा, "हमारे लिए यह जानना असंभव है कि यमन में वास्तव में क्या हो रहा है।" इस पर जस्टिस संदीप मेहता ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि "अगर निमिशा प्रिया की जान चली गई तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।" मामले में निमिशा के वकील और AGI की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 18 जुलाई के लिए तय की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि "संबंधित पक्ष अगली तारीख को मामले की नवीनतम स्थिति से अदालत को अवगत कराएंगे।"
Jul 14, 2025, 12:54 PM IST

सुप्रीम कोर्ट में यमन में फंसी निमिशा प्रिया को बचाने की गुहार

सुप्रीम कोर्ट ने आज यमन में मर्डर केस में फांसी की सजा पाई भारतीय नागरिक निमिशा प्रिया को बचाने के लिए केंद्र सरकार को कूटनीतिक हस्तक्षेप का निर्देश देने संबंधी याचिका पर सुनवाई की। प्रिया के वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें बचाने का अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है - 'खून का पैसा' (ब्लड मनी) समझौता, लेकिन यह तभी संभव है जब मृतक का परिवार इसे स्वीकार करे। अटॉर्नी जनरल (AGI) ने अदालत को सूचित किया कि भारत सरकार प्रिया की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि यमन के अधिकारियों, खासकर प्रिया केस की सुनवाई कर रहे पब्लिक प्रॉसीक्यूटर के साथ बातचीत जारी है ताकि फांसी पर रोक लगाई जा सके और समझौते का रास्ता निकाला जा सके। इस मामले में सरकार की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया है कि यमन सरकार से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और प्रिया के परिवार को हर संभव कानूनी सहायता दी जा रही है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तारीख तय की है।
Jul 14, 2025, 11:30 AM IST

दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली के दो स्कूलों को आज बम धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर की तलाशी शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों को खाली करवाकर छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला।
Jul 14, 2025, 11:18 AM IST

सावन के पहले सोमवार को पटना के शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन महीने के पहले सोमवार के मौके पर पटना के एक शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनसे अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
Jul 14, 2025, 11:13 AM IST

सावन के पहले सोमवार को उत्तराखंड सीएम धामी ने की विशेष पूजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सावन महीने के पहले सोमवार के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना करते हुए सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
Jul 14, 2025, 10:33 AM IST

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में जमकर बरसेगा सावन, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में जमकर बरसेगा सावन, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Jul 14, 2025, 8:42 AM IST

Sawan 2025 ka Pahla somwar: सावन का पहला सोमवार आज

Sawan 2025 ka Pahla somwar: सावन का पहला सोमवार आज, जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Jul 14, 2025, 8:42 AM IST

Sawan 2025: सावन का पहला सोमवार आज, चारों ओर 'हर-हर महादेव' की गूंज

Sawan 2025: सावन का पहला सोमवार आज, चारों ओर 'हर-हर महादेव' की गूंज, महाकाल बाबा की हुई भस्म आरती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+