लॉर्ड्स में भारत का सबसे बड़ा चेज कितना? क्या टीम इंडिया आज रचेगी नया इतिहास

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका है। चेज करते हुए जीत दर्ज करने का एक बड़ा मौका भारत के पास है। टीम इंडिया को लॉर्ड्स में चौथे दिन के खेल में 193 रनों का कुल लक्ष्य मिला। इसके बाद भारतीय टीम के कुछ विकेट नियमित अंतराल पर गिर गए।

अब सवाल यह उठता है कि क्या टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा या नहीं। चेज करते हुए भारत ने लॉर्ड्स में सर्वाधिक कितना स्कोर बनाया है। लॉर्ड्स में भारतीय टीम ने सफलतम चेज एक बार ही किया है।

ind vs eng

93 सालों में भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में तीन मैच जीते हैं, इन तीन मैचों में भी टीम इंडिया ने चेज करते हुए एक ही बार जीत का स्वाद चखा है। भारतीय टीम को यह जीत साल 1986 में नसीब हुई थी, उस समय कप्तानी कपिल देव के पास थी और इंग्लैंड को पटखनी मिली थी।

लॉर्ड्स में भारत ने सर्वाधिक 134 रनों का लक्ष्य हासिल किया है। उस हिसाब से आज एक बड़ा इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम ने 42 ओवरों में यह लक्ष्य हासिल कर लिया था। उसके बाद भी भारत को वहां दो मैचों में जीत मिली है लेकिन दोनों बार इंग्लैंड की टीम चेज करते हुए हारी है।

IND vs ENG: भारत की खराब शुरुआत

हालांकि पांचवें दिन के खेल में आज भारत के लिए काम आसान नहीं होने वाला है। पिच भी टूटी है और स्पिन भी हुई है। वॉशिंगटन सुंदर ने चौथे दिन के खेल में ही धमाल मचा दिया था। उनके खाते में 4 विकेट आए थे। भारत ने अंतिम सेशन में 193 का लक्ष्य चेज करते हुए अपने 4 विकेट गंवा दिए थे।

IND vs ENG: अभी रास्ता लम्बा

टीम इंडिया का स्कोर चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 58 रन बनाए। जीतने के लिए अभी 135 रनों की दरकार है। टीम इंडिया के पास जीत दर्ज कर एक नया इतिहास लिखने का सुनहरा मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+