Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में जमकर बरसेगा सावन, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: पूरे देश में जमकर बारिश हो रही है, इस वक्त सावन का महीना चल रहा है और इस दौरान काफी बरसात होती है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक में भारी बारिश का दौर जारी है। आज भी देश कई कई राज्यों में भारी बरसात के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में भारी बारिश के आसार हैं और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी है। नेशनल कैपिटल में आज पूरे दिन रूक-रूककर बरसात होने की आशंका है।

Aaj Ka Mausam

हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना भारी से बहुत भारी बारिश चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रह सकता है तो वहीं तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने कीउम्मीद है।

प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है (Aaj Ka Mausam)

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 117 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -89 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -102 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली -117 एक्यूआई

हिमाचल में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में आज भारी बारिश की आशंका है, रेड अलर्ट जारी है।

गुजरात में हल्की बरसात के आसार

अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, कच्छ, गांधीनगर में में हल्की बसात होने के आसार हैं।

पंजाब में भी बरसेंगे बादल

अमृतसर, लुधियाना , जालंधर, कपूरथला,बरनाला , मोहाली में आरेंज अलर्ट जारी तो वहीं गुरुग्राम, रोहतक, अंबाला, सिरसा, सोनीपत, यमुना नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

यूपी में होगी भारी बरसात (Aaj Ka Mausam)

वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, इटावा, मुगलसराय, झांसी, मुरादाबाद, गोरखपुर,प्रतापगढ़, सुलतानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ में येलो अलर्ट जारी।

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

एर्नाकुलम , इडुक्की, कासरगोड , कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड में भारी बारिश की आशंका है इसके लिए अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

बेंगलुरु में मौसम गीला रहेगा तो वहीं मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में तेज बरसात के आसार हैं।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून में आज भी रेड अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+