Aaj Ka Taaja Samachar: पटना के वेटरनरी कॉलेज में छात्र पर फायरिंग से उबाल, प्रदर्शन में जुटे छात्र
Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: भारत की एजेंसियों ने दुबई से वांछित ड्रग तस्कर कुब्बावाला मुस्तफा को गिरफ्तार कर लाया है। उधर, अमरनाथ यात्रा का दसवां जत्था जिसमें 6,400 श्रद्धालु शामिल हैं, रवाना हो गया है। अब तक करीब 1.30 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने बस से यात्रियों को उतारकर 9 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। देश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें...
LIVE Feed
BJP President: पहली महिला अध्यक्ष के नाम पर कहां फंस गया पेंच?
BJP President: पहली महिला अध्यक्ष के नाम पर कहां फंस गया पेंच? जानें संघ ने किन बातों पर जताई थी आपत्ति
तेज प्रताप RJD को देंगे झटका, नए झंडे के साथ अलग पार्टी बनाने की है तैयारी?
तेज प्रताप RJD को देंगे झटका, नए झंडे के साथ अलग पार्टी बनाने की है तैयारी? बोले- किसी के कंट्रोल में नहीं हूं
पटना में कानून का डर खत्म?
पटना में कानून का डर खत्म? सीएम आवास से महज कुछ किलोमीटर दूर छात्र को मारी गोली, क्या है पूरा मामला?
वडोदरा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वडोदरा के जिला कलेक्टर अनिल धमेलिया ने बताया कि पदरा नदी में हुए भयावह हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 2 व्यक्ति अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि परसों 12 शव और कल 6 शव बरामद किए गए। 5 जिंदा बचे लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
कलेक्टर ने बताया कि कुछ शव अभी भी स्लैब के नीचे दबे हुए हैं और उन्हें निकालने का प्रयास जारी है। नदी के बीच में 3-4 मीटर गहरी क्विकसैंड (दलदल) की परत है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा, पानी में सोडा ऐश के कारण रेस्क्यू टीम को खुजली और जलन की समस्या हो रही है।
संसद में शुरू हुई 'एक देश, एक चुनाव' पर महत्वपूर्ण बैठक!
'एक देश, एक चुनाव' (One Nation One Election) के मुद्दे पर संसद भवन के ऐनेक्सी में संयुक्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा हो रही है।
241 यात्रियों की मौत का जिम्मेदार कौन? आज जारी होगी Plane Crash की प्राइमरी रिपोर्ट
241 यात्रियों की मौत का जिम्मेदार कौन? आज जारी होगी Plane Crash की प्राइमरी रिपोर्ट, मिल सकते हैं अहम सुराग
Kanwar Yatra 2025: सफर से पहले जान लें दिल्ली से हरिद्वार तक कौन-सा रास्ता रहेगा बंद
Kanwar Yatra 2025: सफर से पहले जान लें दिल्ली से हरिद्वार तक कौन-सा रास्ता रहेगा बंद, नोएडा में अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications