Kanwar Yatra 2025: सफर से पहले जान लें दिल्ली से हरिद्वार तक कौन-सा रास्ता रहेगा बंद, नोएडा में अलर्ट

Kanwar Yatra 2025: सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। कांवड़ियों और आम लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली-हरिद्वार रूट पर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव कर दिया गया है।

दरअसल, 11 से लेकर 23 जुलाई तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के कारण कई राज्यों में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-NCR के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी है। अगर आप इन दिनों सफर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नया रूट जरूर चेक कर लें।

Kanwar Yatra 2025

Kanwar Yatra 2025: गाजियाबाद और दिल्ली रूट पर ये हैं बड़े बदलाव

  • एनएच-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन 11 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हल्के और मध्यम वाहन 18 जुलाई से बंद किए जाएंगे।
  • दिल्ली से हरिद्वार, अमरोहा या लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-9 से डासना इंटरसेक्शन होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया गया है।
  • दिल्ली में प्रवेश के लिए अप्सरा, भोपुरा, लोनी, कालिंदी कुंज, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर तय किए गए हैं।

Kanwar Yatra 2025: पांच राज्यों ने मिलकर बनाया ट्रैफिक प्लान
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर एक पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। डायवर्जन 11 जुलाई रात 12 बजे से लागू हो चुका है। योजना इस तरह से बनाई गई है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे और आम यात्रियों को भी कम से कम दिक्कत हो।

Kanwar Yatra 2025: देहरादून-लखनऊ की ओर जाने वालों के लिए नया रूट
देहरादून जाने वाले भारी वाहन अब गाजियाबाद से डासना, हापुड़, किठौर, जानसठ, रामपुर तिराहा, रोहाना और सहारनपुर होते हुए देहरादून भेजे जाएंगे। लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रक भी इसी रूट से बुलंदशहर, मुरादाबाद-बरेली की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।

Kanwar Yatra 2025: दिल्ली से देहरादून: दो वैकल्पिक रास्ते

  • पहला रास्ता- दिल्ली > करनाल > यमुनानगर > सहारनपुर > देहरादून
  • दूसरा रास्ता- दिल्ली > गाजियाबाद > पिलखुवा > किठौर > जानसठ > मुजफ्फरनगर > रोहाना > बिहारीगढ़ > देहरादून

यातायात प्रतिबंध की तारीखें

  • 11 जुलाई से भारी वाहन प्रतिबंधित
  • 14 जुलाई से हाईवे वनवे किया जाएगा
  • 18 जुलाई से हल्के/मध्यम वाहन भी बंद
  • 24 जुलाई तक डायवर्जन लागू रहेगा

नोएडा में भी रूट बदले, सुरक्षा प्लान एक्टिव
नोएडा पुलिस ने भी 11 से 25 जुलाई तक यात्रा को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और मेडिकल व्यवस्था लागू कर दी है। मयूर विहार से एंट्री लेकर कांवड़िए शनि मंदिर, ओखला बर्ड सेंचुरी होते हुए कालिंदी कुंज से बाहर निकलेंगे। इस 4 किमी के ट्रैक पर पुलिस, पीएसी और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम तैनात रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+