Aaj Ki Taaja Khabar: बिहार में विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों को अब मिलेगा 400 की जगह 1100 रुपये पेंशन
Aaj Ki Taaja Khabar: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। विशाखापट्टनम में PM मोदी ने कहा कि योग अब दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली बन चुका है। इस वर्ष का विषय है "एक पृथ्वी के लिए योग, एक स्वास्थ्य के लिए योग"। यह विषय स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी गहरी सोच को दर्शाता है। वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 5,608 रह गए हैं और चार लोगों की मौत हुई है।

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
काश! विश्वास की यह कोशिश सफल होती तो भाई अजय भी जिंदा होता
एयर इंडिया प्लेन क्रैश: काश! विश्वास की यह कोशिश सफल होती तो भाई अजय भी जिंदा होता, नए इंटरव्यू में क्या बताया
Air India हादसे में लापरवाही पड़ी भारी, तीन कर्मचारियों की नौकरी खतरे में
Air India हादसे में लापरवाही पड़ी भारी, तीन कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, जानें कैसे हुई सुरक्षा में चूक?
एयर इंडिया प्लेन क्रैश: पायलट और क्रू मेंबर्स की रोस्टरिंग में हुई गड़बड़ी? 3 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में
DGCA (नागरिक विमानन महानिदेशालय) ने एयर इंडिया को निर्देश दिया है कि वह "परिचालन संबंधी चूकों के लिए जिम्मेदार" तीन अधिकारियों को चालक दल की टाइम टेबल और रोस्टरिंग से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटा दे। DGCA ने इन अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी देरी के आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया है और कहा है कि ऐसी कार्रवाई के परिणाम की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर दी जाएगी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "हम नियामक के निर्देश को स्वीकार करते हैं और आदेश को लागू कर दिया है। अंतरिम अवधि में, कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी एकीकृत परिचालन नियंत्रण केंद्र ((IOCC) पर प्रत्यक्ष निगरानी रखेंगे। एयर इंडिया सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक प्रथाओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
Air India responds to DGCA's directive | Air India Spokesperson says, "We acknowledge the regulator’s directive and have implemented the order. In the interim, the company's Chief Operations Officer will provide direct oversight to the Integrated Operations Control Centre (IOCC).… https://t.co/yLTNG1TEXL
— ANI (@ANI) June 21, 2025
राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा, 2014 में “मेक इन इंडिया” अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े उत्साह के साथ की थी। वादा था कि भारत वैश्विक निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) का केंद्र बनेगा, फैक्ट्रियों की बाढ़ आएगी, करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा और भारत एक आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के रास्ते पर चलेगा''
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के पेंशन बढ़ोतरी फैसले पर जताया आभार
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधवाओं, वृद्धों और दिव्यांगों की पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने के फैसले की सराहना की है। उन्होंने इस फैसले को "ऐतिहासिक" बताते हुए सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया।
बिहार में विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों को अब मिलेगा 400 की जगह 1100 रुपये पेंशन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। यह बढ़ी हुई राशि जुलाई महीने से सभी लाभार्थियों को मिलने लगेगी।
शिवसेना (UBT) पर शैना एनसी का तीखा हमला
भाजपा नेता व शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रवक्ता शैना एनसी ने शिवसेना (UBT) और उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "शिवसेना (UBT) लगातार एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करती रहती है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि शिंदे जो कहते हैं, वो करते भी हैं। वहीं, UBT वालों की बातें तो कांग्रेस की सोच दिखाती हैं। उन्होंने हिंदु हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे द्वारा दी गई मूल विचारधारा को छोड़ दिया है..."
योग दिवस पर फिर दिखा PM मोदी का 'गमछा' प्रेम
International Yoga Day 2025: योग दिवस पर फिर दिखा PM मोदी का 'गमछा' प्रेम, आखिर क्या है इसकी खासियत?
सूरत के भगोड़े आरोपी को UAE से भारत लाया गया
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (IPCU) और UAE की नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB-अबू धाबी) के संयुक्त प्रयासों से भगोड़े आरोपी उपवन पवन जैन को भारत लाया गया है। जैन को अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिपोर्टी के तौर पर लाया गया, जहां गुजरात पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
योग विज्ञान को सशक्त बना रहा भारत- PM
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। विशाखापट्टनम में PM मोदी ने कहा कि योग अब दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली बन चुका है। इस वर्ष का विषय है "एक पृथ्वी के लिए योग, एक स्वास्थ्य के लिए योग"। यह विषय स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी गहरी सोच को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications