Chashoti Cloud Burst LIVE: किश्तवाड़ में बादल फटा, भारी तबाही, शाह ने किया CM उमर को फोन
Cloud Burst in Chashoti LIVE: जम्मू के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बदल फटने से भारी नुकसान की सूचना है. किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि किश्तवाड़ के चशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है, जिसमें 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
चशोटी में राहत-बचाव तेज, एयरफोर्स अलर्ट पर: एलजी कार्यालय
जम्मू-कश्मीर के एलजी कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि चशोटी में राहत और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। एलजी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी, जिस पर शाह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना को भी अलर्ट किया गया है। एलजी ने कहा कि वह लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं।
किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि हालात पर नजर रखी जा रही है और राहत-बचाव कार्य जारी हैं। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि जरूरतमंदों को हर संभव मदद दी जाएगी।
'ग्लोबल वार्मिंग पर गंभीर कदम उठाएं', फारूक अब्दुल्ला की PM से अपील
चशोटी इलाके में आई बाढ़ पर बात करते हुए जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में ऐसी घटनाएं अब बहुत आम हो गई हैं और इससे निपटने के लिए कोई न कोई तरीका ढूंढना जरूरी है। फारूक अब्दुल्ला ने अपील की कि इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए कि इसका समाधान कैसे किया जा सकता है।
मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने से तबाही
चशोटी इलाके में आई बाढ़ पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। उत्तराखंड में भी ऐसा हुआ था और वहां काफी नुकसान हुआ था। पिछले साल रामबन में भी ऐसी घटना हुई थी। इस बार यह मचैल माता यात्रा के रास्ते पर हुआ है, जहां हर साल लाखों लोग जाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वायुसेना के हेलिकॉप्टर जल्द वहां पहुंचकर घायलों को बाहर निकालेंगे। गांवों और मंदिर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है और राहत-बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है मौतों की संख्या ज्यादा न हो।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, 10 की मौत की आशंका
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कुदरत का कहर! मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटा, 10 की मौत की आशंका
खोज और बचाव अभियान जारी है: डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार
किश्तवाड़ के चशोती इलाके में अचानक आई बाढ़ पर जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने कहा, 'सुबह करीब 11.30 बजे हमें सूचना मिली कि किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फट गया है। एसआरडीएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँच गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुँचने वाली है। सेना और वायुसेना की टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है।'
अमित शाह ने की CM से बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य चला रहा है। एनडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गई हैं। हम स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और हर परिस्थिति में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। ज़रूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।"
'चशोती इलाके में अचानक आई बाढ़ से काफी नुकसान'
किश्तवाड़ के चशोती इलाके में अचानक आई बाढ़ के बारे में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "मुझे जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा का फोन आया कि उनके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बादल फटा है। यह लोकप्रिय मचैल माता यात्रा का मार्ग भी है जो यहीं से निकलती है। बादल फटने की घटना बहुत बड़े पैमाने पर हुई है, जिससे बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती है। हमने तुरंत जिला अधिकारियों से संपर्क किया, जो भी हैरान थे, क्योंकि इसने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने घटनास्थल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। बहुत जल्द हमें और जानकारी मिल जाएगी। हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन चिकित्सा उपचार के लिए हेली-रेस्क्यू की भी व्यवस्था करेगा।"
टचोसिटी किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना से व्यथित हूं'
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, "चोसिटी किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव और राहत अभियान को मजबूत करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।"
कन्नड़ एक्टर दर्शन की बढ़ी मुश्किलें, SC ने रद्द की जमानत
Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ एक्टर दर्शन की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत, सरेंडर का आदेश
इस चर्चा में 187 सदस्यों ने हिस्सा लिया: सीएम योगी आदित्यनाथ
'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली चर्चा पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'इस चर्चा में 187 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। हमें इस पर भविष्य के लिए रणनीति बनानी होगी। हम इस पर सभी अलग-अलग पक्षों के पास जाएंगे। मैं सभी सदस्यों, खासकर विपक्ष के नेता, जिन्होंने इस चर्चा में हिस्सा लिया, का धन्यवाद करता हूं।'
'इतिहास का दुखद पन्ना, नफरत सिर्फ विनाश लाती है'
Partition Horror Memorial Day: 'नफरत सिर्फ विनाश लाती है', जानिए पीएम मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे की चर्चा
उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे की चर्चा चल रही है।यह चर्चा 13 अगस्त को शुरू हुई, जिसमें राज्य सरकार ने 2047 तक उत्तर प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के अपने लक्ष्य की पुष्टि की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सत्र के लिए सदन में मौजूद हैं।
क्या अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंदोक ने अफेयर के बाद की सगाई?
क्या अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने अफेयर के बाद की सगाई? क्यों सारा तेंदुलकर अब तक कुंवारी? जानिए सच्चाई
कौन हैं संदीपा विर्क और क्यों ED ने किया गिरफ्तार?
कौन हैं संदीपा विर्क और क्यों ED ने किया गिरफ्तार? जानिए पर्दे के पीछे की पूरी कहानी
Shilpa Shetty और Raj Kundra ने की 60 करोड़ की धोखाधड़ी?
Shilpa Shetty और Raj Kundra ने की 60 करोड़ की धोखाधड़ी? केस दर्ज, जानिए क्या है मामला?
यूपी में भारी बारिश की आशंका, क्या लखनऊ में स्कूल हैं बंद?
Weather Updates: यूपी में भारी बारिश की आशंका, क्या आज लखनऊ में स्कूल हैं बंद? जानिए अपडेट



















Click it and Unblock the Notifications