Partition Horror Memorial Day: 'नफरत सिर्फ विनाश लाती है', जानिए पीएम मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
Partition Horror Memorial Day: भारत में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाता है। यह दिन उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है जिन्होंने 1947 में देश के विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाए और विस्थापित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में अपने विचार व्यक्त किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन को हमारे इतिहास का एक दुखद अध्याय बताते हुए एक्स पर लिखा है कि ' भारत विभाजन विभीषिका स्मृतिदिवस मनाता है, हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद करते हुए।'

'यह उनके साहस का सम्मान करने का भी दिन है, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का। प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।'
Partition Horror Memorial Day पर संवेदना प्रकट की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि '#PartitionHorrorsRemembranceDay देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बाँटकर माँ भारती के स्वाभिमान को चोट पहुँचाई। विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए, और करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला। मैं उन सभी लोगों के प्रति मन की गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। देश विभाजन के इस इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा। विभाजन की इस विभीषिका में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
भारत अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाता
आपको बता दें कि भारत अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाता है, जो 1947 में ब्रिटिश शासन के अंत का प्रतीक है। वहीं, पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है, जिस दिन 1947 में ब्रिटिश भारत के विभाजन के बाद एक अलग राष्ट्र के रूप में पाकिस्तान की स्थापना हुई थी।
'भारत का विभाजन' (Partition Horror Memorial Day)
मालूम हो कि 15 अगस्त 1947 को देश ने आजादी तो प्राप्त की लेकिन इसके साथ ही एक ऐसी त्रासदी भी आई जिसने लाखों लोगों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया और वो था 'भारत का विभाजन', इसी विभाजन के दर्द, पीड़ा और मानवीय त्रासदी को याद करने के लिए 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के रूप में मनाया जाता है। 1947 में भारत को धार्मिक आधार पर दो हिस्सों में बांट दिया गया-भारत और पाकिस्तान। इस विभाजन के पीछे राजनीतिक निर्णय, धार्मिक तनाव और ब्रिटिश नीति के कई जटिल पहलू थे।
स्मृति दिवस का महत्व (Partition Horror Memorial Day)
'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का उद्देश्य है पीढ़ियों को इस ऐतिहासिक त्रासदी से अवगत कराना और ये बताना कि नफ़रत की आग सिर्फ़ विनाश लाती है इसलिए हमें हर कीमत पर अपनी एकता, प्रेम और मानवता की रक्षा करनी चाहिए। लोगों को आज के दिन यह याद दिलाना कि सांप्रदायिक नफरत और कट्टरता कितनी भयावह हो सकती है और उन लाखों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देना जिन्होंने विभाजन के समय अपनी जान गंवाई या अपार कष्ट सहे।
#PartitionHorrorsRemembranceDay देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बाँटकर माँ भारती के स्वाभिमान को चोट पहुँचाई। विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए, और करोड़ों लोगों ने… pic.twitter.com/a6y8Q4lza3
— Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2025
India observes #PartitionHorrorsRemembranceDay, remembering the upheaval and pain endured by countless people during that tragic chapter of our history. It is also a day to honour their grit...their ability to face unimaginable loss and still find the strength to start afresh.…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2025












Click it and Unblock the Notifications