Shilpa Shetty और Raj Kundra ने की 60 करोड़ की धोखाधड़ी? केस दर्ज, जानिए क्या है मामला?
Shilpa Shetty and Raj Kundra: मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के व्यापारी ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक व्यापारी का नाम दीपक कोठारी है,जिसने आरोप लगाया है कि शिल्पा-राज, दोनों ने मिलकर उसे 60 करोड़ रुपये की चपत लगाई है।
ये केस जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है, जिसमें शिल्पा और उनके पति के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल है, इन सभी पर आईपीसी की धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत दर्ज किया गया।

चूंकि इसमें ₹10 करोड़ से अधिक की राशि शामिल थी, इसलिए केस को EOW को स्थानांतरित कर दिया गया। FIR दीपक कोठारी की शिकायत पर EOW द्वारा की गई जांच के बाद दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला? (Shilpa Shetty and Raj Kundra)
आपको बता दें कि दीपक कोठारी का कहना है कि उन्हें 2015 में राजेश आर्य नाम के व्यक्ति ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से मिलवाया था। ये दोनों तब Best Deal TV PVT LTD के निदेशक थे, जो एक होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म था। उस समय, दंपति के पास कथित तौर पर कंपनी में 87.6% शेयर थे।
Shilpa Shetty और Raj Kundra ने बिजनेस के नाम पर की धोखाधड़ी!
शिल्पा-राज ने उनसे 12% ब्याज पर ₹75 करोड़ का ऋण मांगा था लेकिन बाद में टैक्स का बहाना बनाकर उनसे बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की बात कही गई। राज-शिल्पा ने कोठारी को पूरा भरोसा दिलाया कि अगर वो निवेश करते हैं को उनका टैक्स भी कम लगेगा, ब्याज भी मिलेगा। इस बात पर भरोसा कर कोठारी ने अप्रैल 2015 में पहला किस्त, करीब 31.95 करोड़, ट्रांसफर कर दी थी।

लोगों से पैसे लेकर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा करते हैं ऐश!
लेकिन उस वक्त टैक्स बात बनी नहीं और इसके बाद सितंबर 2015 में दूसरा एग्रीमेंट बना और निवेश के नाम कोठारी ने और 28.54 करोड़ ट्रांसफर किए, जिससे रकम 60 करोड़ 48 लाख 98 हजार 700 रुपए हो गई लेकिन उन्हें बदले में आज तक कुछ नहीं मिला।
2016 में शिल्पा ने दिया बेस्ट डील टीवी पद से अचानक इस्तीफा
अचानक से सितंबर 2016 में शिल्पा ने बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया और उनका पैसा वापस नहीं किया। कोठारी का कहना है कि बिजनेस के नाम पर ये लोग केवल लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे और उसका निजी उपयोग कर रहे थे।

आइए एक नजर डालते हैं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अब तक के सफर पर...
- मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ।
- उन्होंने 1993 में फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
- उन्होंने 90 के दशक में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, धड़कन, फिर मिलेंगे, और लाइफ इन ए मेट्रो जैसी हिट फिल्मों से पहचान बनाई।
- शिल्पा को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग स्किल्स, ग्रेस और फिटनेस के लिए भी जाना जाता है।
- 2007 में उन्होंने ब्रिटेन के रियलिटी शो बिग ब्रदर जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रियता हासिल की।
- उन्होंने कई योगा DVDs लॉन्च कीं और फिटनेस गाइडबुक्स लिखीं।
- शिल्पा एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। वह हेल्थ फूड ब्रांड, रेस्टोरेंट चेन और वेलनेस प्रोजेक्ट्स में निवेश करती हैं।

राज कुंद्रा - बिजनेस टाइकून और निवेशक
- राज कुंद्रा एक ब्रिटिश-भारतीय व्यवसायी हैं, जिनका जन्म 9 सितंबर 1975 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था।
- उनके पिता मूलरूप से पंजाब के रहने वाले थे।
- राज कुंद्रा ने शुरुआती समय में ही व्यापार में कदम रख दिया और डायमंड, कपड़ा, और कीमती धातुओं के कारोबार से अपना करियर शुरू किया।
- बाद में उन्होंने रियल एस्टेट, माइनिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और एंटरटेनमेंट सेक्टर में निवेश किया।
- राज कुंद्रा को IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक के रूप में भी पहचाना जाता है।
- हालांकि 2013 में स्पॉट-फिक्सिंग विवाद के बाद उन्हें क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया।
- वे कई बार सुर्खियों में रहे, खासकर 2021 में एक पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के कारण।
- राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी 22 नवंबर 2009 को हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं - बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समीशा।












Click it and Unblock the Notifications