क्या अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने अफेयर के बाद की सगाई? क्यों सारा तेंदुलकर अब तक कुंवारी? जानिए सच्चाई
Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई मुंबई के नामी बिजनेसमैन रवि घई की पौत्री सानिया चंडोक से हो गई। सगाई को लेकर रिपोर्ट्स आई हैं लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आ पाया। दोनों परिवारों की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि सगाई एक निजी समारोह में हुई, इसमें कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
अर्जुन की सगाई के बाद बड़ा सवाल उनकी बहन सारा तेंदुलकर को लेकर उठता है। सारा तेंदुलकर की शादी से पहले अर्जुन की शादी का प्लान कैसे कर लिया गया। क्या सारा का कोई अफेयर चल रहा है, जिसके चलते वह अपनी मर्जी से सब कुछ तय कर पाए।

अर्जुन का सानिया से अफेयर तो कभी सामने नहीं आया, लिहाजा यह सगाई परिवार की पसंद पर ही हुई होगी। एक और सवाल यह भी है कि अर्जुन और सारा तेंदुलकर में किसकी उम्र ज्यादा है? दोनों में कौन बड़ा है और आयु में कितना फासला है?
Arjun Tendulkar और सारा में कौन बड़ा?
सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को मुंबई में हुआ था। अगस्त 2025 तक उनकी उम्र 27 वर्ष है और आने वाले 12 अक्टूबर को वे अपना 28वां जन्मदिन मनाएंगी। अब तक उनका नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता रहा है लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी से भी उनका नाम जुड़ा लेकिन वहां भी कोई पुष्टि नहीं हुई। रिपोर्ट्स आई थीं कि सारा के परिवार ने रिश्ते के लिए मना कर दिया था।
अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ था। अगस्त 2025 तक उनकी उम्र 25 वर्ष है और आने वाले 24 सितंबर को वे अपना 26वां जन्मदिन मनाएंगे। सारा और अर्जुन की उम्र में 2 साल का फासला है लेकिन सगाई अर्जुन की हुई है। इससे एक बात साफ है कि अर्जुन की लव मैरिज तो नहीं होनी चाहिए, हालांकि यह भी बताया हां रहा है कि अर्जुन और सानिया दोनों स्कूल फ्रेंड्स हैं। सारा का कहीं अफेयर हो सकता है। एक और पक्ष यह भी है कि सचिन तेंदुलकर अपनी बेटी के लिए कहीं रिश्ता खोज रहे होंगे।
Arjun Tendulkar गोवा से खेलते हैं
अर्जुन तेंदुलकर रणजी ट्रॉफी में मुंबई को छोड़ गोवा से खेलते हैं। आईपीइल में वह इस सीजन मुंबई इंडियस में थे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। सारा ने मेडिकल साइंस और क्लिनिकल ट्रेनिंग से जुड़ा कोर्स पूरा किया, हालांकि फिलहाल उन्होंने प्रैक्टिस शुरू नहीं की है। वह सोशल मीडिया पर ब्रांड्स प्रमोशन से कमाई करती हैं और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में वह डायरेक्टर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications